28.5 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

सौरभ शर्मा और सभी आरोपियों को दिलाई जाए सुरक्षा : वकील सूर्यकांत

भोपाल, 18 जनवरी। मध्य प्रदेश के परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के यहां मिली करोड़ों की संपत्ति के बाद जांच एजेंसियों को सौरभ शर्मा के अलावा शरद जायसवाल और अन्य लोगों की तलाश है। वकील सूर्यकांत ने सभी आरोपियों की सुरक्षा की मांग की है। अधिवक्ता सूर्यकांत ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि सौरभ शर्मा, शरद जायसवाल सहित सभी आरोपी निर्दोष हैं और उन्हें तथा परिवार को सुरक्षा मिलनी चाहिए। सभी निरपराध लोग हैं। इनका कोई अपराध नहीं है। यह माल जिन लोगों का है, उनसे इन सभी को खतरा है। जांच एजेंसी सच्चाई का पता कर रही है। जैसे ही इन लोगों के नाम सामने आएंगे, सबको पता चल जाएगा। फरार चल रहे शरद जायसवाल के बारे में सूर्यकांत ने कहा कि मैं उनका वकील हूं। मेरा उनके साथ सीधा कोई संपर्क नहीं है। मैंने उसके परिवार का शपथ पत्र लगाया है। जहां तक आत्मसमर्पण की बात है, तो हर व्यक्ति सुरक्षा चाहता है और अगर सुरक्षा मिल जाएगी, तो ऐसा हो सकता है। मगर, शरद जायसवाल कहां है, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। बता दें कि तीन प्रमुख जांच एजेंसी लोकायुक्त, आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई में सौरभ शर्मा के करोड़पति होने का खुलासा हुआ है। उसके घर पर ढाई क्विंटल से ज्यादा चांदी मिली है। इसके अलावा एक कार बरामद हुई, जिसमें 52 किलो सोना और 10 करोड़ रुपये नकद मिले थे। सौरभ शर्मा अपनी पत्नी के साथ फरार चल रहा है और जांच एजेंसी उसकी तलाश कर रही है।

अन्य ख़बरें

आशीर्वाद का दीया’’- नगर परिषद लांजी में दीपों से जगमगाया प्रांगण सेवा संकल्प अभियान

Newsdesk

राजा शंकरशाह और कुंवर शाह का मनाया गया बलिदान दिवस

Newsdesk

अवधी साहित्य संस्थान अमेठी में देश – विदेश के साहित्य मनीषियों का जमघट।पं. सुधाकर शर्मा के सारस्वत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading