November 3, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

करनाल : मुठभेड़ में घायल यूपी एसटीएफ इंस्पेक्टर को भर्ती किया गया, गोली हाथ और छाती में लगी

करनाल, 21 जनवरी। यूपी पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स के एक इंस्पेक्टर को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए करनाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। जानकारी के मुताबिक, यूपी एसटीएफ और बदमाशों के बीच शामली (उत्तर प्रदेश) में मुठभेड़ हुई, जिसमें एसटीएफ के इंस्पेक्टर सुनील को गोली लगी। उन्हें हाथ और छाती में गोली लगी है। घायल इंस्पेक्टर की हालत गंभीर थी, इस पर उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद करनाल के अस्पताल से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद करनाल के एसपी, डीएसपी और अन्य पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे। घायल पुलिसकर्मी को एम्बुलेंस में भेजते समय रास्ते में जाम से बचने के लिए उसके आगे पायलट लगा दिया गया, ताकि वे समय पर गुरुग्राम पहुंच सकें और उनका इलाज तुरंत शुरू हो सके।

यूपी पुलिस के अन्य जवान भी अस्पताल में पहुंचे थे। वहीं, इंस्पेक्टर भगवान इंचार्ज ने इस बारे में मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस में इंस्पेक्टर सुनील को मुठभेड़ में गोली लगी है। अभी उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीएसपी साहब की निगरानी में उन्हें उपचार के लिए मेदांता अस्पताल में रेफर कर दिया गया है, ताकि उनका उपचार अच्छे से हो सके। उन्होंने आगे कहा कि फिलहाल इंस्पेक्टर की हालत ठीक है। वहीं अभी तक मुठभेड़ के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इस बारे में जैसे ही कोई जानकारी सामने आएगी, तो हम आपको जरूर बताएंगे। बता दें कि इससे पहले 14 नवंबर को हरियाणा के करनाल स्थित बंभरेहड़ी गांव में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान मौका पाकर बदमाश पुलिस की गाड़ी लेकर फरार हो गए थे। लेकिन, पुलिस ने इनमें से एक बदमाश को पकड़ लिया था।

अन्य ख़बरें

रेल मंडल के शिविर में 135 पेंशनर्स के बने डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट

Newsdesk

बिजली कर्मचारियों के लंबित एक्स्ट्रा वेजेस और रात्रि भत्ते का भुगतान जल्द करने की मांग

Newsdesk

अमरकंटक से लौट रही कार में लिफ्ट लेकर आ रहे दो युवक 5 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment