23 C
Jabalpur
September 13, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

तुर्की आग : मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 76, हिरासत में लिए गए 9 लोग, राष्ट्रीय शोक घोषित

अंकारा, 22 जनवरी। तुर्की के उत्तर पश्चिमी बोलू प्रांत में स्थित कार्तलकाया स्की रिसॉर्ट होटल में लगी भीषण आग की वजह मृतकों की संख्या बढ़कर 76 हो गई। इस हादसे के सिलसिले में नौ लोगों को हिरासत में लिया गया है। आंतरिक मंत्री अली येरलिकाया ने इसकी जानकारी दी। देश में बुधवार को राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को घटनास्थल पर मीडिया से बात करते हुए येरलिकाया ने पुष्टि की कि खोज और बचाव अभियान पूरे किए जा चुके हैं। हिरासत में लिए गए लोगों में होटल मालिक भी शामिल है। मंत्री ने बताया, “दुर्भाग्य से, मरने वालों की संख्या बढ़कर 76 हो गई। हमारी टीमों ने खोज और बचाव कार्य पूरा कर लिया। मामले की जांच जारी है।”

तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने बुधवार को राष्ट्रीय शोक की घोषणा की। उन्होंने मंगलवार को कैबिनेट बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, ‘कल पूरे देश में एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है।’ राष्ट्रपति ने कहा, “जिन लोगों ने किसी भी तरह से ऐसी आपदा को अंजाम दिया, जिनकी लापरवाही और गलती है, उन्हें कानून के सामने जवाबदेह ठहराया जाएगा।” उन्होंने कहा कि घायलों में से 17 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, और अन्य घायलों का इलाज जारी है, जिनमें से एक की हालत गंभीर है, जिसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। बता दें कि 12 मंजिला लकड़ी के होटल में स्थानीय समयानुसार 03:27 बजे आग लगी थी।

होटल में बिजी होलीडे सीजन में 238 मेहमानों के ठहरने की व्यवस्था थी। बोलू प्रांतीय गवर्नर अब्दुल अजीज आयडिन के अनुसार, प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आग चौथी मंजिल के रेस्तरां में लगी थी, जो ऊपर की ओर फैल गई। अलर्ट मिलने पर, शहर के केंद्र, करीबी जिलों और आस-पास के इलाकों से अग्निशमन दल, खोज और बचाव यूनिट और चिकित्सा दल भेजे गए। तुर्की की अनादोलु एजेंसी ने बताया कि अधिकारियों ने आग बुझाने के प्रयासों के दौरान होटल से लगभग 230 मेहमानों को निकाला।

अन्य ख़बरें

मिडिल ईस्ट में शांति-स्थिरता चाहता है चीन, ब्रिक्स देशों के साथ मिलकर काम करने को तैयार

Newsdesk

भारत की अगुवाई में एक बड़ी कूटनीतिक कामयाबी, ब्रिक्स देश संयुक्त बयान जारी करने पर हुए सहमत

Newsdesk

भारत-यूएई ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए रक्षा, अंतरिक्ष और प्रौद्योगिकी जैसे उभरते क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जताई सहमति

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading