23.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

शेयर बाजार हरे निशान में खुला, मिडकैप और स्मॉलकैप में खरीदारी

मुंबई, 23 जनवरी। भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ खुला। बाजार के ज्यादातर सूचकांकों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। सुबह 9:45 पर सेंसेक्स 115 अंक या 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 76,555 और निफ्टी 37 अंक या 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,193 पर था। 

लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अधिक खरीदारी देखी जा रही है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 592 अंक या 1.12 प्रतिशत बढ़कर 53,705 और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 160 अंक या 0.93 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,332 पर है।

आईटी शेयर बाजार को लीड कर रहे हैं। निफ्टी आईटी इंडेक्स 845 अंक या 1.96 प्रतिशत बढ़कर 43,424 पर था। इसके अलावा ऑटो, फार्मा, रियल्टी और मीडिया इंडेक्स में आधा प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ कारोबार हो रहा है।

सेंसेक्स में जोमैटो, अल्ट्राटेक सीमेंट, एमएंडएम, टेक महिंद्रा, सन फार्मा, बजाजा फिनसर्व, इन्फोसिस, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक, टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक और टीसीएस टॉप गेनर्स थे। एचयूएल, नेस्ले, एसबीआई, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक, एलएंडटी और रिलायंस इंडस्ट्रीज टॉप लूजर्स थे।

बाजार के जानकारों का कहना है कि निफ्टी 23,300 के स्तर को टेस्ट करने की तैयारी कर रहा है। अगर एनएसई बेंचमार्क इस लेवल को तोड़ता है तो 23,600 से लेकर 23,800 के स्तर तक जा सकता है।

बाजार का रुझान सकारात्मक बना हुआ है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर 1,473 शेयर हरे निशान में और 821 शेयर लाल निशान में थे।

एशियाई बाजारों में तेजी बनी हुई है। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग और जकार्ता बाजार हरे निशान में बने हुए हैं। बैंकॉक और सियोल में लाल निशान में कारोबार हो रहा है। अमेरिकी बाजार बुधवार को हरे निशान में बंद हुए थे।

कच्चे तेल में गिरावट देखी जा रही है। ब्रेंट क्रूड 0.34 प्रतिशत गिरावट के साथ 78.43 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75.14 डॉलर प्रति बैरल पर है।

अन्य ख़बरें

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की सफाई, एसआईआर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के फैसलों को बताया सामूहिक

Newsdesk

माइक्रोसॉफ्ट का स्वैच्छिक निकास कार्यक्रम शुरू, भारत समेत चार देशों के 60 हजार कर्मचारी हो सकते हैं प्रभावित

Newsdesk

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading