28.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

महाराष्ट्र: नितेश राणे ने विशिष्ट समुदाय को दी चेतावनी, कहा- ‘ढूंढकर अंदर भेजेंगे’

मुंबई, 04 फरवरी । महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने सोमवार को विवादित बयान दिया है। महाराष्ट्र के चंद्रपुर में सोमवार को सकल हिंदू समाज की ओर से भव्य धर्म सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे मुख्य अतिथि तौर पर शामिल हुए। धर्म सभा को संबोधित करते हुए नितेश राणे ने विशिष्ट समुदाय को चेतावनी दी है। 

नितेश राणे ने कहा कि महाराष्ट्र में हिंदुत्ववादी विचारों की सरकार है। लव जिहाद, लैंड जिहाद और गौ हत्या को बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर समय रहते लव जिहाद, लैंड जिहाद और गौ माता की ओर टेढ़ी नजर से देखना बंद नहीं किया, तो एक एक को ढूंढ कर अंदर भेजेंगे। हम सरकार में हैं।

हिंदू धर्म की लड़कियों को फसाना, उनका धर्मांतरण करना, उन्हें मार डालना यह सब नाटक अब नहीं चलेंगे। सरकार के माध्यम से राज्य में धर्मांतरण के विरोध में सबसे कड़ा कानून लाके हम दिखाएंगे। इन हरे सांपों को चलने नहीं देंगे। इन्होंने महाविकास अघाड़ी के कार्यकाल में बहुत मजा कर लिया।

उन्होंने कहा कि महाविकास अघाड़ी के समय पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते थे, लेकिन अब मस्ती नहीं चलेगी। लैंड जिहाद करना, हिंदू समाज की जमीन हड़पना ये सब अब नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि तुमको क्या सरकार की जमीन पर ही पीर बाबा को लाना है, अपनी जमीन खरीदो और जो बनाना है वो बनाओ। हमारे हिंदू राष्ट्र में पहले हिंदुओं का हित देखा जाएगा।

बता दें कि चंद्रपुर शहर में विशाल बाइक रैली निकाली गई। पूरे शहर में जय श्री राम के नारे गूंज रहे थे। रैली के बाद गांधी चौक में धर्म सभा का आयोजन किया गया था।

अन्य ख़बरें

गुजरात सरकार की डिजिटल सर्विस से नागरिकों की सरकारी योजनाओं तक पहुंच हुई आसान

Newsdesk

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर मतगणना जारी, 150 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

Newsdesk

, उल्लास और भक्ति के साथ मनाया शरदोत्सव, डांडिया-गरबा में झूमे भक्तजनश्रद्धा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading