September 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

इंदौर – एमबीए छात्रा की वाटरफॉल में गिरकर मौत, 500 फीट गहरी खाई में गिरने से हुआ हादसा

धार जिले के धामनोद में स्थित जोगी भड़क वाटरफॉल पर पिकनिक मनाने आई इंदौर की एमबीए छात्रा रितिका शुक्ला की सीढ़ियों से फिसलकर 500 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। हादसा रविवार दोपहर करीब 2 बजे हुआ, जब वह वाटरफॉल देखने के लिए नीचे उतर रही थी। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना का विवरण


रितिका देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी, इंदौर की छात्रा थी और 40 अन्य विद्यार्थियों के साथ एडवेंचर टूर पर आई थी। बताया जा रहा है कि वाटरफॉल के पास बनी सीढ़ियों से नीचे उतरते समय अचानक उसका पैर फिसल गया, जिससे वह गहरी खाई में जा गिरी।

रेस्क्यू ऑपरेशन


हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों और पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया। धामनोद थाना प्रभारी संतोष कुमार दुधी के अनुसार, लकड़ी और रस्सियों की मदद से शव को खाई से निकाला गया और कच्चे रास्ते से सड़क तक लाकर धामनोद अस्पताल भेजा गया। मृतका छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर की रहने वाली थी और यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी।

पहले भी हो चुके हैं हादसे


स्थानीय लोगों के अनुसार, जोगी भड़क वाटरफॉल पर इससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। उनका कहना है कि यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं, जबकि कई बार इसकी मांग की जा चुकी है। खतरनाक इलाकों में बैरिकेडिंग की कमी के कारण पर्यटकों की लापरवाही से दुर्घटनाएं होती रहती हैं।








अन्य ख़बरें

जबलपुर स्टेशन पर 12 पैंट्रीकारों की जांच, तीन में अनियमितता पर ₹60 हजार जुर्माना, बिरयानी-सब्जी के नमूने लैब भेजे

Newsdesk

यूपी में पंचायत सहायकों को मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे, हटाए गए सहायक होंगे बहाल: राजभर

Newsdesk

मुंबई में खाने-पीने की जगहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, चार लाइसेंस सस्पेंड, पुणे डिवीजन में भी प्रतिष्ठानों पर गिरी गाज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading