24.5 C
Jabalpur
September 2, 2026
सी टाइम्स
खेल

सेरी-ए : जुवेंतस ने रोमा को 2-0 से हराया

रोम, 7 फरवरी | क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत जुवेंतस ने रोमा को 2-0 से हराकर इटालियन लीग सेरी-ए में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को खेले गए मुकाबले में जुवेंतस के लिए रोनाल्डो के अलावा रोजर इबानेज ने एक आत्मघाती गोल किया।

रोनाल्डो ने 12वें मिनट में गोल करके टीम को 1-0 की लीड दिला दी। इसके बाद जुवेंतस ने इस लीड को हाफ टाइम तक कायम रखा।

दूसरे हाफ में इबानेज के आत्मघाती गोल की मदद से जुवेंतस ने 68वें मिनट में अपनी लीड को 2-0 कर दिया। इस जीत के बाद जुवेंतस ने 42 अंकों के साथ अंकतालिका में तीसरा स्थान हासिल कर लिया।

अन्य मैचों में जिनाओ ने नेपोली को 2-1 से हरा दिया जबकि एटलांटा ने टोरिनो को 3-3 से ड्रॉ पर रोक दिया।

अन्य ख़बरें

नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप: नील समराज ने 100 मीटर दौड़ में यूथ नेशनल और मीट रिकॉर्ड बनाया

Newsdesk

 यूएस ओपन: स्वियाटेक, अनिसिमोवा, मुचोवा दूसरे राउंड में पहुंचीं

Newsdesk

यूएस ओपन के पहले राउंड से जोकोविच का बाहर होना बड़ा सरप्राइज: कार्लोस अल्काराज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading