23.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयखेल

सेबेस्टियन बाएज ने लगातार दूसरी बार जीता रियो ओपन का खिताब रियो डी

जेनेरियो, 24 फरवरी  । अर्जेंटीना के टेनिस खिलाड़ी सेबेस्टियन बाएज ने लगातार दूसरी बार रियो ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया। ऐसे करने वाले पहले वह पहले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने फाइनल मुकाबले में फ्रांस के एलेक्जेंडर मुलर को 6-2, 6-3 से हराया। इस जीत के साथ ही बाएज दक्षिण अमेरिका के सबसे बड़े टेनिस टूर्नामेंट में अपनी बादशाहत कायम रखने में सफल रहे। बाएज ने पूरे मैच के दौरान शानदार खेल दिखाया और 26 विनर्स लगाए। उन्होंने मुलर की सर्विस को पांच बार तोड़ते हुए एक घंटे 27 मिनट में मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच के बाद अपनी जीत पर खुशी जाहिर करते हुए बाएज ने कहा, “मुझे पूरे सप्ताह अपने प्रदर्शन पर बहुत गर्व है। मैं हर मैच से बहुत खुश हूं।” उन्होंने आगे कहा, “फाइनल हमेशा अलग होते हैं क्योंकि आप टूर्नामेंट जीतना चाहते हैं। मैं मैच पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करता हूं और यही सबसे मुश्किल हिस्सा होता है, लेकिन मेरे कोच और टीम ने मुझे पूरा समर्थन दिया, जिससे मैं अपना ध्यान बनाए रख सका।” सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यह 24 वर्षीय खिलाड़ी का सातवां एटीपी टूर खिताब है, जिसमें से छह खिताब उन्होंने क्ले कोर्ट पर जीते हैं।

इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले मुलर को बाएज के खिलाफ शुरू से ही संघर्ष करना पड़ा। 28 वर्षीय मुलर की सर्विस मैच में कमजोर रही। उन्होंने तीन डबल फॉल्ट किए और अपनी पहली सर्विस पर सिर्फ 60 प्रतिशत अंक जीते, जबकि दूसरी सर्विस पर यह आंकड़ा 32 प्रतिशत ही रहा। दुनिया के 60वें नंबर के खिलाड़ी मुलर ने मैच के बाद कहा, “वह शारीरिक रूप से मुझसे बेहतर थे। कल मेरा मुकाबला शानदार रहा, लेकिन आज का दिन मुश्किल था। मैंने आक्रामक खेलने की कोशिश की, लेकिन वह बहुत गहराई से खेल रहे थे और उनसे निपटना आसान नहीं था।” उन्होंने आगे कहा, “हालांकि, मैंने रियो में अपने समय का भरपूर आनंद लिया। यह एक शानदार सप्ताह था, शानदार मैच खेले और मुझे उम्मीद है कि मैं अगले साल फिर यहां वापसी करूंगा।” रियो ओपन दक्षिण अमेरिका का एकमात्र एटीपी 500 टूर्नामेंट है और ब्राजील में एकमात्र एटीपी टूर इवेंट भी है।

अन्य ख़बरें

मध्यावधि चुनाव को एक हफ्ता शेष, आखिरी पोल में ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत

Newsdesk

स्पेन की एलेक्सिया पुटेलस ने महिलाओं का ‘बैलन डी’ओर’ जीता, बोनमाटी की बराबरी की

Newsdesk

जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक 30-31 अक्टूबर को अटलांटा में, मार्को रुबियो करेंगे मेजबानी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading