28.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

ममता बनर्जी को मिलनी चाहिए ‘इंडिया अलायंस’ की कमान : सौगत रॉय

कोलकाता, 25 फरवरी। टीएमसी नेता और सांसद सौगत रॉय ने ‘इंडिया अलायंस’ के भविष्य, सीएजी रिपोर्ट और आरजी कर समेत कई मुद्दों को लेकर मंगलवार को आईएएनएस से खास बातचीत की। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि ममता बनर्जी ‘अलायंस’ की कमान संभालें। टीएमसी नेता और सांसद सौगत रॉय ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, “हम चाहते हैं कि ममता बनर्जी ‘इंडिया अलायंस’ की कमान संभालें, लेकिन ऐसा होगा या नहीं, यह मैं नहीं कह सकता हूं।” दरअसल, ममता बनर्जी भी कह चुकी हैं कि वो इंडी अलायंस का नेतृत्व करने को तैयार हैं। हालांकि उनके इस बयान के बाद गठबंधन की ओर से कई पक्ष और विरोध में टिप्पणियां सामने आई थीं। वहीं, रॉय से जब दिल्ली विधानसभा में पेश हुई सीएजी रिपोर्ट को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “सीएजी एक रिपोर्ट है और ऐसा सुनने में आया है कि केजरीवाल ने जो मुख्यमंत्री आवास बनाया है, उसमें कुछ अनियमितताएं हैं। एक घर बनाने में 36 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं, सीएजी रिपोर्ट देखने के बाद ही इस पर चर्चा होगी।” सौगत रॉय ने आरजी कर मामले के 6 महीने बाद भी पीड़िता का मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं मिलने पर कहा, “यह कानूनी मामला है, मृत्यु प्रमाण पत्र पुलिस स्टेशन से मिलता है और अब तक तो मिल जाना चाहिए। मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन मृत्यु प्रमाण पत्र मिले या न मिले, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।” उन्होंने बंगाल में नशे में धुत बदमाशों से भागते समय हादसे का शिकार हुई युवती की मौत पर कहा, “यह एक दुखद घटना है, एक लड़की की जान चली गई। पता चला है कि दो कारें एक-दूसरे का पीछा कर रही थीं। पुलिस इसकी जांच कर रही है और जल्द ही सच्चाई सामने आएगी।” लेफ्ट और कांग्रेस ने इसका विरोध किया तो सपा ने उनकी इच्छा का सम्मान करने को कहा था वहीं शिवसेना यूबीटी ने कुछ स्पष्ट नहीं किया था

अन्य ख़बरें

गुजरात सरकार की डिजिटल सर्विस से नागरिकों की सरकारी योजनाओं तक पहुंच हुई आसान

Newsdesk

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर मतगणना जारी, 150 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

Newsdesk

, उल्लास और भक्ति के साथ मनाया शरदोत्सव, डांडिया-गरबा में झूमे भक्तजनश्रद्धा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading