30.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैलीराष्ट्रीयव्यापार

महाशिवरात्रि पर बंद रहेगा या खुलेगा शेयर बाजार? यहां मिलेगी सारी जानकारी

नई दिल्ली, 25 फरवरी। देशभर में महाशिवरात्रि का त्योहार बुधवार को मनाया जाना है। ऐसे में शेयर बाजार के जुड़े लोगों के मन में यह सवाल बना हुआ है कि क्या इस दिन शेयर बाजार बंद रहेगा या आमदिनों की तरह खुला रहेगा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, 26 फरवरी, 2025 को महाशिवरात्रि के अवसर पर शेयर बाजार में अवकाश रहेगा। यानी इस दिन आप किसी भी प्रकार के शेयरों की खरीद-बिक्री नहीं कर पाएंगे। इसके साथ ही डेरिवेटिव्स मार्केट में भी कोई कारोबार नहीं होगा। यह 2025 के कैलेंडर वर्ष में शेयर बाजार का पहला अवकाश है। इसके बाद शेयर बाजार सीधे 27 फरवरी, 2025 को खुलेगा और इस सत्र में आप आम दिनों की तरह शेयरों की खरीद-बिक्री कर सकते हैं। 26 फरवरी के बाद अब शेयर बाजार होली के अवसर पर 14 मार्च, ईद-उल-फितर के मौके पर 31 मार्च, श्री महावीर जयंती के अवसर पर 10 अप्रैल, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल और गुड फ्राइडे के उपलक्ष्य में 18 अप्रैल को बंद रहेगा। इसके बाद 1 मई को महाराष्ट्र दिवस, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी, 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती/दशहरा, 21 अक्टूबर को दीपावली लक्ष्मी पूजन, 22 अक्टूबर को दीपावली बलिप्रतिपदा, 5 नवंबर को प्रकाश गुरु पर्व श्री गुरु नानक देव और 25 दिसंबर को क्रिसमस के अवसर पर बंद रहेगा। भारतीय शेयर बाजार में पिछले काफी दिनों से गिरावट देखी जा रही है और मंगलवार को मिलेजुले संकेतों के बीच सपाट बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 147.71 अंक या 0.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,602.12 और निफ्टी 5.80 अंक या 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,547.55 पर बंद हुआ। कारोबारी सत्र में मेटल, पीएसयू बैंक और रियलिटी सेक्टर में बिकवाली देखी गई। वहीं, ऑटो और एफएमसीजी ने खरीदारी हुई।

अन्य ख़बरें

योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज

Newsdesk

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की सफाई, एसआईआर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के फैसलों को बताया सामूहिक

Newsdesk

28 अक्टूबर का पंचांग: सुबह 11:14 से दोपहर 12:41 बजे तक रहेगा अमृतकाल, तुला राशि में रहेंगे सूर्य देव

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading