35.6 C
Jabalpur
May 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मुंबई : मंत्रालय भवन से कूदा युवक, जाली पर गिरा, सुरक्षाकर्मियों ने किया

रेस्क्यू मुंबई, 25 फरवरी। मुंबई में एक व्यक्ति द्वारा मंत्रालय भवन से नीचे छलांग लगाने का मामला सामने आया है। हालांकि गनीमत रही कि वह नीचे कूदकर मंत्रालय की सुरक्षा जाली पर जाकर गिरा और उसकी जान बच गई। घटना के बाद, सुरक्षाकर्मियों ने युवक को तुरंत कस्टडी में ले लिया। पुलिस ने युवक से पूछताछ और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, युवक ने मंत्रालय भवन की ऊपरी मंजिल से कूदने का प्रयास किया, लेकिन वह सुरक्षा जाली पर गिरकर बच गया। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया और उसके पीछे क्या कारण था। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है और युवक से पूछताछ की जा रही है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक सुरक्षा जाली पर गिरा हुआ है और सुरक्षाकर्मी उसे रेस्क्यू करने में जुटे हुए हैं।

अन्य ख़बरें

जनगणना और परीक्षा ड्यूटी का मिला फल, मध्यप्रदेश के शिक्षकों की छुट्टियां बढ़ीं

Newsdesk

थाना पाटन अंतर्गत हुई 2 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा

Newsdesk

लोक परिवहन बसों में सुरक्षा मानकों के षत प्रतिषत सत्यापन एवं आपातकालीन निकास व्यवस्था के अभाव में  दण्डात्मक कार्यवाही हेतु विषेष चैकिंग अभियान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading