September 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मुंबई : अलीबाग में फिशिंग बोट में लगी आग, 18 यात्रियों को बचाया

मुंबई, 28 फरवरी। मुंबई के अलीबाग में समुद्र में चल रही फिशिंग बोट में शुक्रवार को आग लग गई। बताया जा रहा है कि फिशिंग बोट में सवार सभी यात्रियों को बचा लिया गया है। जानकारी के अनुसार, फिशिंग बोट में कुल 18 लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलने के बाद कोस्ट गार्ड की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने स्थानीय मछुआरों की मदद से फिशिंग बोट में सवार सभी लोगों को बचा लिया। पता चला है कि फिशिंग बोट पर सवार सभी लोग मछलियां पकड़ने के लिए समुद्र में गए थे। आग लगने से बोट पर रखा सामान भी जलकर खाक हो गया। हालांकि, इस घटना के दौरान कोई हताहत नहीं हुआ है। फिलहाल, कोस्ट गार्ड की टीम ने बोट में लगी आग को बुझा दिया है। हालांकि, अब तक आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है। बता दें कि मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के पास बीते साल 18 दिसंबर को भी एक बड़ा हादसा हुआ था, जब गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा आइलैंड जा रही नीलकमल नामक पैसेंजर बोट से नौसेना की स्पीड बोट टकरा गई थी। यह घटना दोपहर को हुई थी। नौसेना की बोट में इंजन टेस्टिंग का काम चल रहा था। अचानक बोट में खराबी आई और वह नीलकमल से टकरा गई। नीलकमल बोट में 100 से ज्यादा लोग सवार थे, जो गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा आइलैंड की ओर जा रहे थे। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई थी।

अन्य ख़बरें

ट्रैक्टर ट्रायल के बहाने वाहन ले गया मिस्त्री, बैटरी-ऑयल और 35 लीटर डीजल गायब; पाटन थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

आवास फाइनेंस कराने के नाम पर 60 हजार रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, विजयनगर थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

WhatsApp पर आया लिंक खोला, शिक्षक के बैंक खाते से 64 हजार रुपये गायब, ग्वारीघाट थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading