31.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

हिमाचल प्रदेश: कुल्लू में भारी बारिश और भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित, लोग बोले प्रशासन ने समय पर नहीं की मदद

कुल्लू, 1 मार्च। हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी ने कहर बरपा दिया है। कुल्लू जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार देर रात हुई भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ, जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। गांधी नगर इलाके में नाले में अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और भारी मात्रा में मलबा भी आ गया। इस मलबे के कारण नाले के किनारे स्थित मकानों को आंशिक रूप से नुकसान हुआ। पूरे प्रदेश में जबरदस्त बारिश के कारण कुल्लू, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा और शिमला का संपर्क बाकी राज्य से टूट गया है। हिमाचल में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश और बर्फबारी हो रही है।चंबा और मनाली के सभी स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। सड़क बंद होने के कारण लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। कुल्लू की वार्ड 11 की पाषर्द अमीना महंत ने बताया कि उन्हें रात को रिश्तेदार से फोन आया और इसके बाद अन्य लोगों को इस बारे में सूचित किया गया। सभी लोग एक जगह इकट्ठा हो गए। उन्होंने कहा कि नाले से अचानक मलबा और पानी आने से लोग डर गए हैं। उन्होंने कहा, “ऐसी घटनाएं बरसात के दौरान होती हैं, लेकिन इस बार यह जल्दी हो गया, यह अजीब था।” स्थानीय निवासी रमेश गुप्ता और रोहित ने बताया कि यह मंजर डराने वाला था। वे डरकर अपने घरों से बाहर निकल गए, क्योंकि नाले से मलबा और पानी सड़क पर आ गया था। रात भर उनकी गाड़ी मलबे में फंसी रही, लेकिन सुबह तक प्रशासन यहां नहीं पहुंचा था।स्थानीय प्रशासन ने इस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है और उम्मीद है कि जल्द ही सड़क को खोल दिया जाएगा।

अन्य ख़बरें

डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी और लिकटेंस्टाइन प्रिंस एलोइस ने हैदराबाद हाउस में की मुलाकात

Newsdesk

योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading