November 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

हरियाणा : अंबाला कोर्ट में पेशी पर आए युवक पर फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

अंबाला, 1 मार्च। हरियाणा के अंबाला शहर के कोर्ट परिसर में शनिवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने अमन नामक एक युवक पर दो से तीन राउंड फायरिंग की। मिली जानकारी के अनुसार, एक काली स्कॉर्पियो में सवार होकर दो अपराधी कोर्ट परिसर पहुंचे और पेशी पर आए अमन पर हमला किया। गोली चलाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल से दो खोखे और एक सिक्का बरामद किया। हालांकि, इस गोलीकांड में किसी भी व्यक्ति के जख्मी होने की खबर नहीं है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले की जांच जारी है और अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले को लेकर शहर में हड़कंप मचा हुआ है और पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही कोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। यह मामला आपसी रंजिश का है। कोर्ट परिसर के जिस गेट के पास यह गोलीकांड हुआ है, वहां एक प्राइवेट चौकीदार खड़ा था, जिसने सब कुछ अपनी आंखों से देखा। रणजीत नाम के इस प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह गेट पर खड़ा था, उसी दौरान गाड़ी में सवार होकर दो युवक आए। दोनों के हाथों में हथियार था और उन्होंने एक के बाद एक तीन राउंड फायर किए, वह उन्हें रोकता रहा, लेकिन वे रुके नहीं और फायर करके वहां से भाग निकले।

अन्य ख़बरें

रेल मंडल के शिविर में 135 पेंशनर्स के बने डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट

Newsdesk

बिजली कर्मचारियों के लंबित एक्स्ट्रा वेजेस और रात्रि भत्ते का भुगतान जल्द करने की मांग

Newsdesk

अमरकंटक से लौट रही कार में लिफ्ट लेकर आ रहे दो युवक 5 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment