34.4 C
Jabalpur
April 22, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मेरा दिल देश के साथ है : वेंकैया नायडू

नई दिल्ली, 8 फरवरी | राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने कहा है कि संवैधानिक पद पर आसीन होने के बाद मेरा किसी भी पार्टी से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने दो टूक कहा कि “मेरा दिल भारत की जनता के साथ है।” नायडू का यह बयान उस संदर्भ में आया है, जब पिछले हफ्ते उच्च सदन में तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के नेता के बयान संबंधी मुद्दा उठाने के बाद वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के नेता विजई साईं रेड्डी ने राज्यसभा सभापति पर निशाना साधा था।

बहरहाल, जब सभापति ने कहा कि इस मामले में ‘पॉइंट ऑफ ऑर्डर’ नहीं उठाया जा सकता, तो रेड्डी ने कुछ टिप्पणी की और उनकी सीट के सामने के माइक को बंद कर दिए जाने के बावजूद वह बोलते रहे।

नायडू ने कहा, “जब कोई यह कहता है कि ‘आपका शरीर यहां है, लेकिन दिल वहां है’ तो मुझे पीड़ा होती है। मेरा दिल देश के साथ है, मेरा दिल संविधान के साथ है, मेरा दिल भारत के लोगों के साथ है। मुझे इस बारे में चिंता नहीं है – लेकिन एक इंसान के रूप में पीड़ा तो होती है। मुझे वाकई बहुत दुख होता है।”

उन्होंने कहा कि यदि नियमों के अनुसार अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाता तो मुझे कोई समस्या नहीं थी, लेकिन राज्यसभा के अध्यक्ष को निष्क्रिय करने के लिए किए गए प्रयासों के आगे मैं घुटने नहीं टेकूंगा।

नायडू ने कहा कि उन्होंने पद स्वीकार करने से पहले भाजपा से इस्तीफा दे दिया था और किसी भी राजनीतिक कार्यक्रम में भाग नहीं लिया।

अन्य ख़बरें

नर्मदा नगरी अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया आदि गुरु शंकराचार्य जी का 1238वां जन्मोत्सव

Newsdesk

कोतमा रेलवे स्टेशन पर ऐतिहासिक स्वागत: यूपीएससी में चयनित प्रवीण पटेल का कोयलांचल ने किया भव्य अभिनंदन

Newsdesk

हर्री में आग का कहर: खेत में कट कर रखी गेहूं की फसल जलकर राख, फायर ब्रिगेड पहुंची देर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading