प्रदेश के समस्त कलेक्टर्स, कमिश्नर्स, एसपी एवं आईजी के साथ वीसी के माध्यम से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चर्चा की उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास और जनता के कल्याण के लिए हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करें। आप और हम प्रदेश के विकास और जनता के कल्याण के लिए हैं। किसी काम में कोई कमी रह जाती है, तो हम प्रदेश का अहित करने का पाप करते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि हम अपनी पूरी क्षमता झोंककर अपनी पूरी कर्मठता, योग्यता और समर्पण के साथ काम करें।
जो अधिकारी अच्छा काम करेगा, उसकी पीठ थपथपाई जाएगी और जो अच्छा काम नहीं करेगा, उसे परिणाम भुगतने होंगे। प्रदेश में गुम हुए बच्चों की बरामदगी के संबंध में की गई कार्रवाई सराहनीय है। साइबर अपराधों को रोकना आवश्यक है। अच्छे कार्यों का बेहतर तरीके से प्रचार किया जाए।

शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के छोटे व्यवसायियों को ब्याज मुक्त ऋण दिलवाकर सहायता देने वाली पीएम स्वनिधि योजना में अलीराजपुर, निवाड़ी, इंदौर, सिंगरौली आगे है। गरीबों की जिंदगी बदलने वाली इस योजना का फ़ालोअप हो, मध्यप्रदेश देश में प्रथम रहे। ग्वालियर में बुजुर्ग और दिव्यांग लोगों को घर तक राशन पहुंचाने के लिए किया गया प्रयोग, सराहनीय है। अन्य जिले भी ऐसा सेवा कार्य करें। अगर हम सख्त रहेंगे तो खाद्यान्न उपार्जन में कोई गड़बड़ी नहीं करेगा, लेकिन यदि ढील दी गई तो गड़बड़ी की संभावना बढ़ जाती है। लीगली कोई अफसर तैनात करके फॉलोअप करके गड़बड़ी करने वालों को पकड़ें और सज़ा दिलवाएं।


