25.5 C
Jabalpur
September 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

दिल्ली के आनंद विहार में झुग्गी में लगी आग, तीन लोगों की जलकर मौत

नई दिल्ली, 11 मार्च। दिल्ली के आनंद विहार इलाके में झुग्गी-झोपड़ी में आग लगने से तीन लोगों की जलकर मौत हो गई। यह घटना बीती रात की बताई जा रही है, जहां करीब दो बजे आग लग गई। जानकारी के अनुसार, डीडीए की खाली जमीन पर झुग्गी बनी हुई थी। चश्मदीद नितिन ने बताया कि उसे रात में करीब दो बजे आग लगने की खबर मिली, जिसके बाद झुग्गी छोड़कर वह भाग गए। उन्होंने बताया कि उनके तीन साथी भी उसी झुग्गी में रहते थे और उन्हें लगा कि वे तीन लोग भी अपनी जान बचाकर बाहर निकल गए हैं, लेकिन वे तीनों बाहर नहीं निकल पाए थे और आग लगने से तीनों की जलकर मौत हो गई। नितिन ने बताया कि झुग्गी में बिजली नहीं थी, जिस वजह से डीजल लैंप जलाया जा रहा था, जिससे आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचे और आग बुझने के बाद तीनों शव बाहर निकाले गए। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आग लगने का कारण पता लगाया जा रहा है।

अन्य ख़बरें

भारत मंडपम में डीप-टेक का जलवा, पीएम मोदी संग ब्रिक्स नेताओं ने देखी भारतीय इनोवेशन इकोसिस्टम की झलक

Newsdesk

ब्रिक्स मुद्रा पर फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार पर जारी है चर्चा: विदेश मंत्रालय

Newsdesk

भाजपा नेताओं ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के गिनाए फायदे, विपक्ष को भी दिया जवाब

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading