July 26, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

मऊ में पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार, कई मामलों में था वांछित

Mau News, 11 मार्च। उत्तर प्रदेश के मऊ में पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को घोसी रोडवेज बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिला मऊ के पुलिस अधीक्षक आदेश के अनुपालन में जिले के वांछित जिला बदर व इनामी अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी संयुक्त अभियान के क्रम में लखनऊ एसटीएफ और घोसी थाना पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को घोसी रोडवेज बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अजीत उर्फ सिंटू के रूप में हुई है। अधिकारी ने आगे बताया कि अजीत घोसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुनापार का निवासी है। अपराधी मुकदमा संख्या 93/2023, धारा 363, 366, 376(3), 368 आईपीसी व 16/17 पॉक्सो एक्ट में वांछित था। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट भेजा गया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से पुलिस ने बलात्कार समेत विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित अपराधी के साथ गई एक नाबालिग लड़की को बचाया था। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बीते सोमवार को बताया था कि नाबालिग लड़की सोशल मीडिया के माध्यम से आरोपी से मिली थी। लड़की 27 फरवरी को समयपुर बादली से लापता हुई थी। आरोपी एक नाबालिग से बलात्कार के मामले में वांछित था। समयपुर बादली थाने में 18 नवंबर 2024 को इस घटना के संबंध में केस दर्ज किया गया था।

अन्य ख़बरें

कोलकाता पुलिस की कार्रवाई, अशांति फैलाने वाले 11 लोगों को किया गिरफ्तार

Newsdesk

एनसीसी कैडेट्स को दिया आपदा प्रबंधन एवं जीवन रक्षक कौशल का प्रशिक्षण

Newsdesk

विकसित भारत एवं कारगिल विजय दिवस पर त्रिदिवसीय फोटो प्रदर्शनी शुरू

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading