25.5 C
Jabalpur
September 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

राजस्थान के नागौर में दो बड़े सड़क हादसे : बस पलटने से तीन छात्रों की मौत, खींवसर में चार की गई जान

नागौर, 11 मार्च। राजस्थान के नागौर जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सुमित चौधरी ने बताया कि पहला हादसा मंगलवार सुबह हुआ, जब छात्रों से भरी एक बस पलट गई। यह बस चंडीगढ़ से जोधपुर कैंपिंग के लिए जा रही थी। इस दुर्घटना में तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें हाई सेंटर जोधपुर रेफर किया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर यह घटना हुई है, जब एक प्राइवेट बस और ट्रक के बीच भी टक्कर हुई, जिसके बाद बस पलट गई। बस में एनएलयू के छात्र सवार थे। दूसरा हादसा देर रात खींवसर के बरानी गांव के पास हुआ, जहां दो वाहनों की भिड़ंत में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जोधपुर रेफर किया गया है। घटना के बाद मृतकों के परिवार में मातम पसर गया है। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है और घायलों के परिजनों को सूचित किया जा रहा है। हादसों के बाद स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है।

अन्य ख़बरें

अपनी संस्कृति और स्मृतियों की रक्षा करने वाला राष्ट्र कभी पराजित नहीं होता: अमित शाह

Newsdesk

अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एक-ध्रुवीय सिस्टम बीते दिनों की बात: पुतिन

Newsdesk

ब्रिक्‍स श‍िखर सम्‍मेलन में यूएन प्रमुख ने की संघर्षों को रोकने की अपील, बोले- दुनिया को शांति की जरूरत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading