July 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मौलाना कारी इसहाक गोरा की मुसलमानों से अपील, होली के दिन नजदीकी मस्जिदों में अदा करें जुमे की नमाज

सहारनपुर, 11 मार्च। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध देवबंदी उलमा मौलाना कारी इसहाक गोरा ने होली के दिन मुसलमानों से अपने नजदीक की मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा करने की अपील की है। मौलाना कारी इसहाक गोरा ने वीडियो बयान में कहा कि हमारा देश अनेक-अनेक धर्म के मानने वालों का मुल्क है। इस मुल्क की खूबसूरती ये कि यहां पर तमाम मजहब के लोग अपनी मजहबी आजादी के अनुसार अपने त्योहारों को खुशी से मनाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि दारुल उलूम देवबंद ने भी तमाम तबकों खासकर मुसलमानों से होली के दिन संयम और अमन बनाए रखने की अपील की है।

मौलाना कारी इसहाक गोरा ने कहा कि होली के दिन सभी मुसलमान अपनी नजदीकी मस्जिदों में ही जुमे की नमाज अदा करें और उसके बाद घरों में रहकर इबादत करें। गैरजरूरी तौर पर बाहर निकलने से बचें और किसी भी फितने या गलतफहमी का कारण न बनें। मौलाना गोरा ने कहा कि मुसलमानों को अपने अखलाक और आमाल से इस्लामी तालीमात का बेहतरीन नमूना पेश करना चाहिए। दारुल उलूम ने सभी मुसलमानों से शरीयत के दायरे में रहते हुए अमन और भाईचारे को कायम रखने की गुजारिश की है, ताकि समाज में शांति बनी रहे और हर शख्स अपने दीन व आमाल पर सुकून से अमल कर सके।

अन्य ख़बरें

एनसीसी कैडेट्स को दिया आपदा प्रबंधन एवं जीवन रक्षक कौशल का प्रशिक्षण

Newsdesk

विकसित भारत एवं कारगिल विजय दिवस पर त्रिदिवसीय फोटो प्रदर्शनी शुरू

Newsdesk

कलेक्टर ने लिया बरगी बांध में जल भराव की स्थिति का जायजा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading