30.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

नोएडा में थार सवार ने 15 से अधिक गाड़ियों को मारी टक्कर, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Noida News Today, 13 मार्च। नोएडा के सेक्टर-16 कार मार्केट में एक थार सवार ने जमकर उत्पात मचाया। आरोपी ने तेजी और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए करीब 15 से ज्यादा गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें थार गलत दिशा से आती हुई नजर आ रही है और रास्ते में आने वाली हर गाड़ी को टक्कर मारती जा रही है।

वीडियो में यह भी दिख रहा है कि एक दंपति थार की टक्कर से गिर जाता है, जबकि कुछ बाइक सवार जान बचाने के लिए भागते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। थाना फेस-1 पुलिस ने आरोपी सचिन कुमार लोहिया, निवासी मोतीलाल नेहरू कैंपस, जेएनयू, नई दिल्ली को बुधवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल थार (यूपी 16 डीआर 4448) को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्रवाई की है। आरोपी के खिलाफ थाना फेस-1 गौतमबुद्ध नगर में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि यह घटना 10 मार्च की है।

थार कार के बेकाबू तरीके से चलने और कई वाहनों को टक्कर मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, गनीमत रही कि इस खतरनाक स्टंट के दौरान कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। पुलिस ने बताया कि यह घटना नोएडा की मुख्य सड़क डीएससी रोड से जुड़ी है, जहां हमेशा भारी ट्रैफिक रहता है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

अन्य ख़बरें

गुजरात सरकार की डिजिटल सर्विस से नागरिकों की सरकारी योजनाओं तक पहुंच हुई आसान

Newsdesk

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर मतगणना जारी, 150 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

Newsdesk

, उल्लास और भक्ति के साथ मनाया शरदोत्सव, डांडिया-गरबा में झूमे भक्तजनश्रद्धा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading