21.4 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकव्यापार

बीकानेर के रेस्टोरेंट में स्वास्थ्य विभाग का औचक निरीक्षण, कई खामियां मिली

Bikaner News, 13 मार्च। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे ‘शुद्ध आहार, मिलावट पर वार’ अभियान के तहत सीएमएचओ डॉ. पुखराज साध के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को अंबेडकर सर्किल स्थित वर्षा ऋतु रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण किया। स्वास्थ्य विभाग का अभियान खाद्य सुरक्षा और सार्वजनिक स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है, ताकि मिलावटी और अनहेल्दी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाई जा सके। सीएमएचओ डॉ. पुखराज साध ने बताया कि निरीक्षण के दौरान रेस्टोरेंट की प्रोटेक्शन यूनिट में कई खाद्य सामग्रियां एक्सपायरी डेट पर मिलीं। इसके अलावा, रेस्टोरेंट में बड़ी संख्या में डिब्बे पाए गए, जो अस्वच्छ और अनहाइजेनिक थे, जो सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस रेस्टोरेंट में कई प्रकार के खराब कलर (रंग) भी मिले, जो स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक हानिकारक हो सकते हैं।

डॉ. साध ने यह भी बताया कि रेस्टोरेंट में सफाई की स्थिति बहुत खराब थी और चारों ओर चूहे घूम रहे थे। अधिकांश खाद्य सामग्री को चूहों ने कुतर दिया था, जो स्पष्ट रूप से पब्लिक हेल्थ के लिए खतरे की घंटी है। सीएमएचओ ने रेस्टोरेंट के संचालन में एफएसएसआई (फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) के नियमों की खुली अवहेलना की बात कही। उनके निर्देशों के अनुसार, इस रेस्टोरेंट का प्रोडक्शन सेल तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वहां से पनीर, मसाले और अन्य खाद्य सामग्रियों के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे हैं। लैब से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि वह ऐसे अस्वच्छ और अव्यवस्थित स्थानों से बचें, ताकि किसी भी तरह के स्वास्थ्य संकट से बचा जा सके।

अन्य ख़बरें

अयोध्या में रामलला के दर्शन के समय में बड़ा बदलाव, एक नवंबर से सुबह चार बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट

Newsdesk

महाकौशल दौरे पर 28 को आ रहे प्रवीण तोगड़िया, तैयारी तेज

Newsdesk

बाउंड्रीवाल के लिए काट दिए एक दर्जन हरे-भरे पेड़, एनओसी लेने पर भी सवाल

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading