21.4 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
खेलराष्ट्रीय

बड़े स्तर पर ड्रग सप्लाई के आरोपों से बरी हुए पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर स्टुअर्ट मैकगिल

मेलबर्न, 13 मार्च। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टुअर्ट मैकगिल को यह पता था कि वह एक कोकीन सौदे में हिस्सा ले रहे हैं लेकिन वह इस बात से अनजान थे कि उनके रेस्तरां में यह लेनदेन एक बड़े स्तर पर हो रही है। यह फैसला सिडनी की जिला अदालत का है जिसने गुरुवार को पूर्व लेगस्पिनर को अप्रैल 2021 में बड़े स्तर पर ड्रग सप्लाई में हिस्सा लेने के आरोपों से बरी कर दिया। जूरी ने पाया कि पूर्व ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर के नियमित तौर पर ड्रग डीलर और उनके बहनोई मैरिनो सोतिरोपोलोस के बीच 3,30,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर के एक किलोग्राम कोकीन का अवैध रूप से लेनदेन हुआ था।

सिडनी के उत्तरी तट पर स्थित अपने रेस्तरां में क्रिकेटर ने इस बैठक की योजना बनाई लेकिन उन्होंने इस बात से इनकार किया कि उन्हें इस डील के बारे में कोई जानकारी थी। हालांकि दूसरे पक्ष ने यह दलील दी कि बिना मैकगिल की संलिप्तता के इतना बड़ा सौदा होना संभव ही नहीं है। हालांकि जूरी ने मैकगिल के एक किलोग्राम के कोकिन सौदे की जानकारी होने के दावे को खारिज कर दिया लेकिन उन्हें कम स्तर के आरोप का दोषी पाया। मैकगिल का 42 टेस्ट मैच वालों करियर शेन वॉर्न के दौर में आया था, उन्होंने जूरी के फैसले के दौरान किसी तरह की भावुकता का परिचय नहीं दिया। मैकगिल की सजा पर सुनवाई आठ सप्ताह के लिए स्थगित कर दी गई है।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र में अवैध हथियारों के कारोबार में शामिल होने के आरोप में छह युवक गिरफ्तार

Newsdesk

खड़गे के विवादित बयान पर भड़के भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष से की माफी की मांग

Newsdesk

माफी मांगने का सवाल ही नहीं, बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया : सपा नेता सोनम बगवाड़ी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading