31.8 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – बेटे के साथ पिचकारी लेने गए युवक को पीटा

Jabalpur latest news। थाना कोतवाली क्षेत्र में शराब के लिए पैसे न देने पर तीन अज्ञात युवकों ने एक मजदूर के साथ मारपीट कर दी। भानतलैया चौधरी मोहल्ला निवासी कौशिक चौधरी (30) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती रात लगभग 10 बजे वह अपने 8 वर्षीय बेटे देवराज चौधरी के साथ गलगला जयसवाल मार्केट की दुकान से होली के लिए पिचकारी खरीदने गया था। खरीदारी करने के बाद जब वह अपनी मोटरसाइकिल के पास पहुंचा तो तीन अज्ञात युवक आए और शराब के लिए पैसे मांगने लगे।
जब कौशिक चौधरी ने पैसे देने से इनकार किया, तो तीनों युवकों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। इस हमले में उसके नाक, हाथ और पैर में चोटें आईं। जब आसपास के लोग उसकी मदद के लिए पहुंचे, तो तीनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

पीड़ित की शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस ने धारा 296, 115(2), 119(1), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

यह भी पढ़े – जबलपुर: बड़े भाई की प्रताड़ना से परेशान भाई-बहन ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

जबलपुर: सहायक आबकारी अधिकारी रविंद्र मानिकपुरी निलंबित, सरकारी आदेशों की अवहेलना का आरोप

अन्य ख़बरें

गढ़ा पुलिस की कार्रवाई, मेडिकल कॉलेज क्षेत्र से 4 आरोपी शराब के साथ गिरफ्तार

Newsdesk

घमापुर में युवक पर पिस्टल से फायर करने की कोशिश, फायर मिस होने पर सिर पर बट से हमला

Newsdesk

इंदौर की बाइक चोरी का जबलपुर में खुलासा, गढ़ा पुलिस ने 4 शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading