23.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
खेलराष्ट्रीय

डब्ल्यूपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच फाइनल, डीसी की नजर पहले खिताब पर

मुंबई, 15 मार्च। वूमेन प्रीमियर लीग 2025 में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की महिला क्रिकेट टीम खिताबी भिड़ंत के लिए एक दूसरे के आमने-सामने होंगी। यह मैच मुंबई के ब्रेबॅार्न स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अंक तालिका में टॉप पर पहुंचकर जहां फाइनल में जगह बनाई, वहीं मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात जायंट्स को मात दी है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहली बार किसी भी तरह का खिताब जीतना चाहेगी। यह टीम लगातार तीसरी बार फाइनल में पहुंची है, लेकिन अभी तक उन्हें ट्रॉफी नहीं मिली है। वहीं, डब्ल्यूपीएल 2025 के आखिरी चरण के लिए मुंबई इंडियंस भी अपनी फॉर्म में लग रही है। उन्हें फाइनल से पहले अच्छी मैच प्रैक्टिस भी मिली है।

इसके विपरीत, दिल्ली ने लखनऊ में अपने ग्रुप मैच खत्म किए, एक छुट्टी मनाई, और फाइनल से पहले केवल तीन बार अभ्यास किया है। महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन के फाइनल में यह दोनों टीमें एक दूसरे के आमने-सामने आ चुकी हैं। तब मुंबई इंडियंस के हाथ बाजी लगी थी। हालांकि, इस सीजन में मुंबई की टीम के खिलाफ दिल्ली का प्रदर्शन दमदार रहा है। पिच की बात करें तो यहां बल्लेबाजी को मदद मिलने की संभावना है और धीमे गेंदबाजों को भी यहां फायदा होगा। यहां आस पड़ती है, इसके बावजूद मौजूदा सीजन में यहां हुए तीनों मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने ही जीते हैं। आमतौर पर टीमें यहां रन-चेज करना पसंद करती हैं, लेकिन पिछले कुछ मैचों के नतीजों ने इस धारणा को बदलने का काम किया है। इसलिए फाइनल में टॉस के बाद कप्तान क्या निर्णय लेती हैं, यह देखना भी रोचक होगा।

दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम: मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, जेस जोनासेन, जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, मारिजैन कप्प, सारा ब्राइस (विकेटकीपर), निकी प्रसाद, मिन्नू मणि, शिखा पांडे, तितास साधु, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, एलिस कैप्सी, तानिया भाटिया, स्नेहा दीप्ति, नंदिनी कश्यप, नल्लापुरेड्डी चरणी मुंबई इंडियंस महिला टीम: यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हेले मैथ्यूज, नैट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), सजीवन सजना, अमेलिया केर, अमनजोत कौर, जी कमलिनी, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, सैका इशाक, क्लो ट्राईटन, नादिन डी क्लार्क, कीर्तन बालाकृष्णन, जिंतिमनी कलिता, परुनिका सिसोदिया, अमनदीप कौर, अक्षिता माहेश्वरी

अन्य ख़बरें

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की सफाई, एसआईआर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के फैसलों को बताया सामूहिक

Newsdesk

स्पेन की एलेक्सिया पुटेलस ने महिलाओं का ‘बैलन डी’ओर’ जीता, बोनमाटी की बराबरी की

Newsdesk

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading