November 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

हरियाणा के जींद में युवक की धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या

जींद, 15 मार्च। हरियाणा के जींद में एक दिल दहला देने वाली घटना में शुक्रवार देर शाम एक 30 वर्षीय युवक बलराम की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। मृतक का शव खाली प्लॉट में मिला, जिसमें धारदार हथियार से हमला किया गया था।

जानकारी के अनुसार, सफीदों क्षेत्र के गांव मल्लार का 30 वर्षीय बलराम होली के दिन शाम को घर से बाहर घूमने निकला था। देर शाम तक वह घर नहीं लौटा तो परिवार वाले ढूंढने निकले।

बलराम के ही खाली प्लॉट में लहुलुहान हालत में उसका शव पड़ा देख हड़कंप मच गया। बलराम की गर्दन पर तेजधार हथियार से हमला किया गया था। परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

आनन-फानन में पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और एफएसएल टीम को बुलाया गया। मृतक के शव को जींद के सिविल अस्पताल में रखा गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार को उसका पोस्टमॉर्टम होना था।

इस मामले को रंजिश से जोड़कर भी देखा जा रहा है। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

–आईएएनएस

एकेएस/एकेजे

अन्य ख़बरें

‘राहुल गांधी मॉक पार्लियामेंट में ही प्रधानमंत्री बन सकते हैं’, हैदराबाद से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का करारा तंज

Newsdesk

गृह मंत्रालय ने विदेशी नागरिकों के बेहतर प्रबंधन के लिए एफआरआरओ ढांचे का विस्तार किया

Newsdesk

अगली अकाली सरकार ‘मेड इन पंजाब’ उत्पादों को बढ़ावा देगी : सुखबीर बादल

Newsdesk

Leave a Comment