35.6 C
Jabalpur
May 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

हरियाणा – जेठ से अवैध संबंधों के कारण माँ ने रची अपने मासूम बच्चे की मौत की साजिश

haryana news – हरियाणा के जींद जिले के छात्तर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां अवैध संबंधों की वजह से एक मासूम बच्चे की नृशंस हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में सामने आया कि बच्चे की मां और उसके जेठ के बीच अवैध संबंध थे, और उनका डेढ़ साल का बेटा यश उनके लिए बाधा बन गया था। इस कारण दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची।

बच्चे का अपहरण और हत्या

13 मार्च को उचाना थाना पुलिस को छात्तर गांव के एक व्यक्ति ने सूचना दी कि उसका डेढ़ साल का बेटा यश, जो गली में खेल रहा था, अचानक लापता हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक बाइक सवार ने उसे उठाकर ले गया था। पीड़ित पिता ने दूर से बाइक का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की और गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी।

जांच में पता चला कि बच्चे को आखिरी बार उसके ताऊ सोनू के साथ बाइक पर जाते देखा गया था। पुलिस ने जब आरोपी सोनू को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसने मासूम को नरवाना के पास सिरसा ब्रांच नहर में फेंक दिया। इस खुलासे के बाद पुलिस ने तुरंत गोताखोरों को बुलाकर तलाश शुरू की, और बच्चे का शव करीब एक किलोमीटर दूर बडनपुर नहर से बरामद किया गया।

अवैध संबंधों का काला सच

पूछताछ के दौरान आरोपी सोनू ने पुलिस को बताया कि उसका और उसके छोटे भाई की पत्नी अंशु के बीच पिछले दो साल से अवैध संबंध थे। दोनों के बीच नजदीकियां इस कदर बढ़ गई थीं कि मासूम यश उनके रिश्ते के आड़े आने लगा। इसी कारण दोनों ने मिलकर बच्चे को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

हत्या के दिन, महिला ने बच्चे को जानबूझकर गली में खेलने के लिए छोड़ा और जैसे ही सोनू को मौका मिला, वह उसे बाइक पर बैठाकर ले गया। आरोपी ने बताया कि जब उसने बच्चे को नहर में फेंका, तो वह काफी देर तक छटपटाता रहा। जब उसने दम तोड़ दिया, तब सोनू वहां से फरार हो गया।

पुलिस ने मां को भी किया गिरफ्तार

पुलिस ने जब मामले की गहराई से जांच की तो सामने आया कि बच्चे की मां ने ही उसे मारने की योजना बनाई थी। उसने अपने जेठ से कहा था कि अगर बच्चा उनके लिए समस्या बन रहा है तो उसे खत्म कर देना चाहिए। पुलिस ने आरोपी महिला अंशु को भी गिरफ्तार कर लिया।

अन्य ख़बरें

जनगणना और परीक्षा ड्यूटी का मिला फल, मध्यप्रदेश के शिक्षकों की छुट्टियां बढ़ीं

Newsdesk

थाना पाटन अंतर्गत हुई 2 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा

Newsdesk

लोक परिवहन बसों में सुरक्षा मानकों के षत प्रतिषत सत्यापन एवं आपातकालीन निकास व्यवस्था के अभाव में  दण्डात्मक कार्यवाही हेतु विषेष चैकिंग अभियान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading