22.9 C
Jabalpur
September 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

सामना के संपादकीय पर विवाद, उद्धव ठाकरे, संजय राउत और सुभाष देसाई के खिलाफ शिकायत दर्ज

बुलढाणा, 18 मार्च। शिवसेना (उद्धव गुट) के मुखपत्र सामना के संपादकीय में “हिंदू तालिबान” शब्द के प्रयोग को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में एडवोकेट शेखर त्र्यंबक जोशी ने बुलढाणा जिले के खामगांव शहर पुलिस स्टेशन में सामना के संपादक उद्धव ठाकरे, प्रबंध संपादक संजय राउत और प्रकाशक सुभाष देसाई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता जोशी का आरोप है कि सामना के संपादकीय में “हिंदू तालिबान” शब्द का इस्तेमाल कर हिंदू समुदाय का अपमान किया गया है, जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि इस मामले में तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए। दरअसल, औरंगजेब की कब्र को लेकर महाराष्ट्र में पहले से ही विवाद चल रहा है।

इसी संदर्भ में सामना के संपादकीय में हिंदुत्व की एक विचारधारा पर टिप्पणी की गई थी, जिसमें “हिंदू तालिबान” शब्द का प्रयोग किया गया। इस पर हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई है और इसे हिंदू समाज का अपमान बताया है। एडवोकेट शेखर जोशी ने कहा, “सामना अखबार ने हिंदू समाज को बदनाम करने का प्रयास किया है। ‘हिंदू तालिबान’ जैसे शब्दों का प्रयोग करके हिंदुओं की छवि खराब करने की कोशिश की गई है। यह असहनीय है और हम इस पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं।” खामगांव शहर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अब तक इस मामले में कोई एफ़आईआर दर्ज नहीं की गई है, इसकी जानकारी नहीं मिली है। बता दें कि इन दिनों महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर सियासत गर्म है। इस मामले को लेकर दो समुदाय आमने-सामने आ गए हैं। एक समुदाय की मांग है कि औरंगजेब की कब्र को हटा देना चाहिए, जिसे लेकर दूसरे समुदाय की तरफ से बयानबाजी हो रही है। इसी बीच, औरंगजेब की कब्र के आस-पास सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

अन्य ख़बरें

दिशा सालियान केस में पेनड्राइव और डिजिटल सबूत से खुलेगा राज: वकील नीलेश ओझा

Newsdesk

बांग्लादेश ट्रिब्यूनल ने अवामी लीग के सात और नेताओं को मौत की सजा सुनाई

Newsdesk

भविष्य की जंग तकनीक से जीती जाएगी, नवाचार जरूरी: राजनाथ सिंह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading