21.4 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

सुनीता विलियम्स की वापसी: आर माधवन बोले- स्वीकार हुई प्रार्थनाएं, तो चिरंजीवी ने बताया ‘ ब्ल्यू ब्लॉकबस्टर’

मुंबई, 19 मार्च। अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की धरती पर वापसी हो चुकी है। सुनीता की वापसी पर फिल्म जगत के सितारे उत्साहित नजर आए। अभिनेता आर माधवन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उनका स्वागत किया और ‘सबकी प्रार्थनाएं स्वीकार’ होने की बात कही। वहीं, अभिनेता चिरंजीवी ने उनकी वापसी को ‘ब्लॉकबस्टर’ बताया। 

माधवन ने सुनीता विलियम्स का एक वीडियो शेयर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लिखा, “धरती पर आपका स्वागत है डियर सुनीता विलियम्स। हमारी प्रार्थनाएं आज सफल हुईं। आपको सुरक्षित और मुस्कुराते देखकर बहुत ही अच्छा महसूस हो रहा है। करीब 260 से ज्यादा दिन तक स्पेस में रहने के बाद सुरक्षित लौटना यह भगवान की कृपा और करोड़ों लोगों की दुआओं का असर है। पूरी टीम और क्रू को बधाई।”

अभिनेता चिरंजीवी ने एक्स हैंडल पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा, “पृथ्वी पर आपका स्वागत है सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर। अंतरिक्ष में 8 दिन के लिए गए और 286 दिनों के बाद वापस लौटे, पृथ्वी के चारों ओर आश्चर्यजनक 4577 चक्कर लगाने के बाद! ऐतिहासिक और वीरतापूर्ण घर वापसी।”

उन्होंने आगे कहा, “आपकी कहानी बेमिसाल, बेहद रोमांचकारी, अविश्वसनीय रूप से अब तक का सबसे बड़ा रोमांच है। एक ट्रू ब्ल्यू ब्लॉकबस्टर! आपको खूब ताकत मिले!”

इसके साथ ही उन्होंने सुनीता विलियम्स को धरती पर लाने वाले स्पेस एक्स ड्रैगन और क्रू9 का भी धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, “उन्हें वापस लाने के लिए स्पेस एक्स ड्रैगन और क्रू टीम को धन्यवाद और बधाई।”

बता दें, सुनीता विलियम्स के साथ बुच विल्मोर की भी वापसी हो चुकी है। दोनों को धरती पर लेकर आए ड्रैगन कैप्सूल ने भारतीय समय के अनुसार सुबह साढ़े तीन बजे के करीब फ्लोरिडा के समुद्री तट पर सफल लैंडिंग की।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र में अवैध हथियारों के कारोबार में शामिल होने के आरोप में छह युवक गिरफ्तार

Newsdesk

खड़गे के विवादित बयान पर भड़के भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष से की माफी की मांग

Newsdesk

माफी मांगने का सवाल ही नहीं, बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया : सपा नेता सोनम बगवाड़ी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading