25.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

जबलपुर – विश्व उपभोक्ता अधिकार पर बताए उपभोक्ताओं के अधिकार

जबलपुर। इस बार विश्व उपभोक्ता दिवस 15 मार्च 2025 को होली पर्व होने के कारण शासन द्वारा विश्व उपभोक्ता दिवस का कार्यक्रम 21 मार्च 2025 को आयोजित करने के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देश के तारतम्य में आज विश्व उपभोक्ता दिवस के उपलक्ष्य में उपभोक्ताओ को जागरूक करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर  में प्रदर्शनी तथा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रदर्शनी में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, खा‌द्य एवं औषधि प्रशासन, सहकारी दुग्ध संघ एवं विधिक माप विज्ञान (नाप-तौल) विभाग द्वारा स्टॉल लगाए गए। प्रदर्शनी में पेट्रोल पम्प में डीजल/पेट्रोल की डेंसिटी कैसे मापे, जैसी कई जानकारियां दी गई। कार्यक्रम मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर तथा सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभांरम किया गया। उक्त कार्यक्रम में विभिन्न उपभोक्ता संगठनों के पदाधिकारी सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम में जिला आपूर्ति नियंत्रक नुजहत बानो बकाई, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के परविन्दर जीत सिंह बिन्द्रा एवं मंजू वैश्य द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए। कार्यक्रम का संचालन तथा आभार प्रदर्शन सहायक आपूर्ति अधिकारी संजय खरे द्वारा किया गया।

अन्य ख़बरें

‘मनुष्य को सदैव सज्जनों की संगति करनी चाहिए’, प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया सुभाषित

Newsdesk

ब्रिक्स समिट में विश्व कल्याण के ल‍िए मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी: पीएम मोदी

Newsdesk

छायावाद युग की कवयित्री, ‘पद्म विभूषण’ महादेवी वर्मा की पुण्यतिथि पर सीएम योगी सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading