30.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
खेलराष्ट्रीय

गत चैंपियंस का पलड़ा भारी, इतने मुकाबलों में मिली जीत, आरसीबी-केकेआर के इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

IPL 2025 – कोलकाता के ईडन गार्डन्स में शनिवार को आईपीएल 2025 का आगाज होगा। इस सीजन के शुरुआती मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम एक दूसरे के आमने सामने होंगी। आईपीएल के इतिहास में कोलकाता की टीम बेंगलुरु की टीम पर हावी रही है। एक आंकड़े के अनुसार, आईपीएल में दोनों टीम के बीच अब तक कुल 34 मैच खेले गए हैं। जिसमें 20 बार कोलकाता की टीम विजयी रही है और 14 मैचों में बेंगलुरु को जीत मिली। लेकिन, इस सीजन बेंगलुरु की टीम कोलकाता के खिलाफ अपना प्रदर्शन बेहतर करने के इरादे से उतरेगी। हालांकि, आईपीएल 2025 के पहले मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है। अगर बारिश होती है तो मैच देरी से शुरू होगा। हालांकि, अगर बारिश की वजह से मैच में खलल नहीं पड़ता है तो मैच शाम ठीक 7.30 बजे से शुरू होगा।

मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। इस सेरेमनी में बॉलीवुड के नामी चेहरे प्रस्तुति देते हुए नजर आएंगे। चलिए बात करते हैं दोनों टीम के टॉप-5 ऐसे खिलाड़ियों की जिनके दम पर टीम जीत का भरोसा कर रही है। शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम से करते हैं। इस टीम में सबसे बड़े खिलाड़ी पूर्व कप्तान विराट कोहली हैं। जिन पर इस साल भी टीम को अच्छी शुरुआत देने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। कोहली का अगर बल्ला चलता है तो टीम को अच्छी शुरुआत मिलेगी। जिसे आगे कैश करने के लिए विदेशी खिलाड़ी टिम डेविड, फिल साल्ट भी बैटिंग लाइनअप में हैं। फिल साल्ट जो पिछले सीजन में केकेआर के लिए गेम-चेंजर थे, अब आरसीबी के रंग में उनके खिलाफ खेलेंगे। लिविंगस्टोन पर मिडिल ऑर्डर संभालने के साथ टीम को एक अच्छा फिनिश देने की जिम्मेदारी होगी। इन सबके बीच रजत पाटीदार पर सबकी नजर होंगी। वह इस बार टीम की कमान संभालते हुए नजर आएंगे।

बेंगलुरु की बल्लेबाजी के अलावा उनकी गेंदबाजी पर भी सबकी नजर होगी। इस बार भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड पर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी। इसके अलावा स्पिन के मोर्चे पर क्रुणाल पांड्या भी होंगे। ईडन गार्डन्स के अपने घरेलू मैदान में कोलकाता नाइट राइडर्स काफी मजबूत टीम मानी जाती है। यहां पर उनकी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दूसरी टीम के लिए काफी चुनौती पैदा करती रही है। कोलकाता के लिए ऑलराउंडर आंद्रे रसेल और सुनील नारायण की दिग्गज जोड़ी एक बार फिर उन्हें अच्छी शुरुआत दिलाने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा भारतीय स्पिनर वेंकटेश अय्यर पर भी सबकी नजर होगी। गेंदबाजी हमेशा से कोलकाता के लिए प्लस प्वाइंट रही है। वहीं, बल्लेबाजी में क्विंटन डी कॉक, कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ रिंकू सिंह पर सबकी नजर होगी। ईडन गार्डन्स की पिच की बात करे तो यहां पर दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम का जीत का औसत पहले बल्लेबाजी करने की तुलना में ज्यादा है। एक आंकड़े के अनुसार, लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने 93 में से 55 गेम जीते हैं, जबकि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 38 जीत हासिल की हैं। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 167 है, जिसमें पावरप्ले का औसत 49 रन और डेथ ओवरों में 45 रन है।

अन्य ख़बरें

योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज

Newsdesk

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की सफाई, एसआईआर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के फैसलों को बताया सामूहिक

Newsdesk

स्पेन की एलेक्सिया पुटेलस ने महिलाओं का ‘बैलन डी’ओर’ जीता, बोनमाटी की बराबरी की

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading