21.6 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

शहडोल – राष्ट्रीय शालेय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए सुहानी कोल चयनित

Shahdol News – 23 मार्च 2025:- मणिपुर के इंफाल में 15 अप्रैल से 21 अप्रैल 2025 तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय शालेय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए शहडोल के सुहानी कोल का चयन किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शालेय राज्य स्तरीय 19 वर्ष बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन विदिशा में हुआ था, जिसमें उत्कृष्ट खेल के आधार पर सुहानी कोल ,फुटबॉल एकेडमी विचारपुर ,खेल युवा कल्याण विभाग शहडोल दक्षिण पूर्व मध्य मिश्रित हाई स्कूल रेलवे शहडोल कक्षा 9वीं का चयन राष्ट्रीय फुटबॉल के लिए किया गया है, जिसकी प्रतियोगिता इंफाल (मणिपुर) में दिनांक 15 से 21 अप्रैल 2025 तक आयोजित होगी जिसका प्रि नेशनल कोचिंग कैंप दिनांक 8 से 12 अप्रैल 2025 तक इंदौर में आयोजित होगा। साथ ही कलेक्टर डॉ. केदार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रीराम जी श्रीवास्तव ने चयनित खिलाड़ी सुहानी कोल से मुलाकात कर चर्चा की तथा खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही राष्ट्रीय शालेय फुटबॉल प्रतियोगिता के सुहानी कोल का चयन होने पर
सहायक संचालक खेल (एन आई एस)फुटबॉल कोच रईस अहमद, फुटबॉल कोच अनिल सिंह लक्ष्मी सहिस, नरेश कुंडे, सीताराम सहिस, अजय सोंधिया सहित अन्य खिलाड़ियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।

अन्य ख़बरें

त्योहारों से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिला तोहफा, महंगाई भत्ते में की 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी

Newsdesk

सीजेआई सूर्यकांत पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए सांसद संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

Newsdesk

‘एससीओ सदस्यों और संवाद साझेदारों को आमंत्रित किया’, पाकिस्तान को निमंत्रण पर विदेश मंत्रालय का बयान

Newsdesk

Leave a Comment