23.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

उमरिया – उतारा टाइगर ने मौत के घाट,साल भर पहले बाघ हमले में भूरी बाई की हुई थी मौत

umaria news – इंदवार थाना अंतर्गत ग्राम चनसुरा निवासी जुदधु पिता फज्जी कोल उम्र 50 वर्ष पर बाघ ने हमला किया है,इस घटना में फज्जी कोल के मौत की खबर है।घटना के बाद वन कर्मी व पुलिस कर्मी दोनों ही विभाग मौके पर पहुंचे है,और ग्रामीणों को वन क्षेत्र से दूर रहने की नसीहत दे रहे है।

आपको बता दे करीब साल भर पहले घटना स्थल के करीब ही स्थानीय महिला भूरी बाई पति मेजाजी कोल पर बाघ ने हमला किया था, हमले के बाद जबड़े में दबाकर टाइगर घटना स्थल से दूर वन क्षेत्र की ओर निकल गया था,इस हमले में भी दुर्भाग्य से महिला की मौत हुई थी,साल भर के अंदर टाइगर के हमले में एक और इंसानी मौत हुई है,जो चिंतनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है।

रविवार की दोपहर 12 बजे टाइगर के हमले में हुई इंसानी मौत के बाद सम्बन्धित पनपथा बफर परिक्षेत्र की टीम मौके पर पहुंच गई थी,और गांव वालों को घटना स्थल से दूर रहने सहित ज़रूरी एहतियात बरतने की बात कही है।खबर है कि घटना स्थल वन परिक्षेत्र पनपथा बफर के उत्तर पलझा बीट से सटा क्षेत्र है,जो आरएफ 632 के करीब बताया जा रहा है।माना जा रहा है कि इंसानी हमले के बाद टाइगर घटना स्थल के करीब ही होगा,जिस वजह से ग्रामीणों को घटना स्थल से दूर रहने व वन क्षेत्र की ओर न जाने की नसीहत दी जा रही है।

अन्य ख़बरें

गुजरात सरकार की डिजिटल सर्विस से नागरिकों की सरकारी योजनाओं तक पहुंच हुई आसान

Newsdesk

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की सफाई, एसआईआर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के फैसलों को बताया सामूहिक

Newsdesk

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर मतगणना जारी, 150 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading