28.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयमनोरंजनराष्ट्रीयहॉलीवुड

दूसरी बार मां बनी एमी जैक्सन, बेटे को दिया जन्म

मुंबई, 25 मार्च। बॉलीवुड में खुशियों की लहर है। अभिनेत्री आथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल के पेरेंट्स बनने के बाद ब्रिटिश मॉडल- अभिनेत्री एमी जैक्सन के घर भी किलकारी गूंजी है। दूसरी बार मां बनी अभिनेत्री ने बेटे को जन्म दिया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्होंने प्रशंसकों को जानकारी दी। इंस्टाग्राम पर पति के साथ तस्वीरें शेयर कर अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, “दुनिया में आपका स्वागत है, बेबी बॉय।“ इसके साथ ही उन्होंने बेबी के नाम का भी खुलासा किया। बताया कि बेटे का नाम “ऑस्कर अलेक्जेंडर वेस्टविक” रखा है। शेयर की गई तीन तस्वीरों में से पहली तस्वीर में वह पति के साथ और दूसरी, तीसरी तस्वीर में वह अपने नन्हें राजकुमार को दुलारती नजर आईं।

ब्रिटिश एक्टर एड वेस्टविक और एमी जैक्सन का ये पहला बच्चा है। जबकि एक्ट्रेस के छह साल के बड़े बेटे के पिता होटल बिजनेसमैन जॉर्ज पानायियोटौ हैं। 2019 में सगाई के आठ महीने बाद बेटे को जन्म दिया था। इसके बाद दोनों का ब्रेक अप हो गया था। बड़े बेटे का नाम उन्होंने एंड्रियास जैक्स रखा है। जॉर्ज से अलगाव के बाद एमी की मुलाकात साल 2022 में वेस्टविक से हुई। दो साल बाद अगस्त में दोनों ने शादी कर ली थी। ब्रिटिश अभिनेता वेस्टविक के साथ शादी के दो महीने बाद प्रेग्नेंसी की खबर प्रशंसकों से शेयर की थी। ब्रिटिश अभिनेत्री-मॉडल एमी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह बॉलीवुड में कई फिल्में कर चुकी हैं। वह अभिनेता अक्षय कुमार के साथ ‘सिंह इज ब्लिंग’ में काम कर चुकी हैं। सोनू सूद के साथ ‘तूतक तूतक तूतिया’ और विद्युत जामवाल, नोरा फतेही के साथ ‘क्रैक’ में भी काम कर चुकी हैं। वह दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी अपने अभिनय का कमाल दिखा चुकी हैं। रजनीकांत के साथ ‘2.0’ में भी नजर आई थीं। 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘एक दीवाना’ में उन्हें प्रतीक बब्बर के साथ देखा गया था। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई।

अन्य ख़बरें

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, सभी आरोपियों पर लगा मकोका

Newsdesk

धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल, अखिलेश यादव बोले- चुनाव की तारीख घोषित होते ही हार जाएगी भाजपा

Newsdesk

डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading