23.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

समय रैना को नया समन जारी, 27 या 28 मार्च को पूछताछ के लिए हाजिर होने का निर्देश

Samay Raina news, 25 मार्च। ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो में व‍िवाद‍ित बयान के मामले में महाराष्ट्र साइबर सेल ने समय रैना को मंगलवार को नया समन भेजा है। सेल ने उन्हें 27 या 28 मार्च को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है। महाराष्ट्र साइबर सेल ने सोमवार को समय रैना का बयान दर्ज किया। साइबर सेल ने उन्‍हें दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया है। इससे पहले सोमवार को अपने बयान में कॉमेडियन ने शो में हुई घटना पर खेद जताया था। अधिकारियों को दिए बयान में उन्होंने कहा, “अगली बार ऐसा कुछ दोबारा न हो, इसके लिए मैं सावधान रहूंगा। इस पूरे मामले की वजह से मेरी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। मेरा कनाडा दौरा भी अच्छा नहीं रहा। मैंने जो कहा, उसके लिए मुझे खेद है, मैं जानता हूं कि मैंने जो कहा, वह गलत है।”

कॉमेडियन ने हाल ही में इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन में एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने भारत आने के बारे में जानकारी दी थी। इसके साथ ही उन्होंने दर्शकों को आश्वासन दिया कि उनके टिकटों के पैसे जल्द ही वापस कर दिए गए जाएंगे। उन्होंने लिखा, “हेलो, दोस्तों मैं अपने भारत दौरे को फिर से शेड्यूल कर रहा हूं। आप सभी को जल्द ही रिफंड मिल जाएगा, जल्द ही मिलते हैं।” समय रैना के शो में पॉडकास्टर-यूट्यूबर रणबीर इलाहाबादिया के अभद्र टिप्पणी के बाद देश भर में इसका विरोध देखने को मिला था। रणबीर के साथ ही शो से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ मुंबई और गुवाहाटी में शिकायतें दर्ज की गईं। साइबर सेल और मुंबई पुलिस रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को लेकर जांच कर रही है।

बता दें कि ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो में यूट्यूबर-पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया की अश्लील टिप्पणी के बाद समय रैना ने शो के सभी एपिसोड यूट्यूब से हटा दिए थे। इस बीच, रणवीर इलाहाबादिया ने सोशल मीडिया पर दो बार माफी मांग ली है। अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर फंसे यूट्यूबर-पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया 7 मार्च को गुवाहाटी में असम पुलिस के सामने पेश हुए थे। सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर इलाहाबादिया को इस शर्त पर अपने पॉडकास्ट को फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी है कि वह “शालीनता और नैतिकता के मानकों” को बनाए रखेंगे। अदालत ने स्पष्ट किया कि इलाहाबादिया के शो में उन कार्यवाहियों पर टिप्पणी नहीं होनी चाहिए जो न्यायालय में विचाराधीन हैं। ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ मामले को लेकर गुवाहाटी क्राइम ब्रांच ने पिछले सप्ताह एक अन्य यूट्यूबर आशीष चंचलानी से पूछताछ की थी। यूट्यूबर क्राइम ब्रांच कार्यालय पहुंचे थे, जहां उनसे काफी देर तक पूछताछ हुई।

अन्य ख़बरें

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की सफाई, एसआईआर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के फैसलों को बताया सामूहिक

Newsdesk

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading