31.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

भारतीय शेयर बाजार सपाट बंद, आईटी शेयरों में हुई खरीदारी

मुंबई, 25 मार्च। भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में सपाट बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 32.81 अंक या 0.04 प्रतिशत की तेजी के साथ 78,017.19 और निफ्टी 10.30 अंक या 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,668.65 पर था। कारोबारी सत्र में बाजार पर दबाव मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों ने बनाया। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 554.30 अंक या 1.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,969.75 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 254.80 अंक या 1.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,108.90 पर बंद हुआ। सेक्टोरल आधार पर ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज और प्राइवेट बैंक इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। ऑटो, पीएसयू बैंक, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी और एनर्जी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स पैक में अल्ट्राटेक सीमेंट, इन्फोसिस, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक, टीसीएस, एचयूएल और एशियन पेंट्स टॉप गेनर्स थे।

जोमैटो, इंडसइंड बैंक, एमएंडएम, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सन फार्मा, एसबीआई, टाटा स्टील और आईसीआईसीआई बैंक टॉप लूजर्स थे। पीएल कैपिटल-प्रभुदास लीलाधर में एडवाइजरी प्रमुख, विक्रम कसात ने कहा कि भारतीय शेयर बाजार लगातार सातवें दिन हरे निशान में बंद हुए हैं। आईटी के साथ बैंकिंग शेयरों में तेजी देखी गई।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा जवाबी टैरिफ में राहत के संकेत दिए जाने के कारण निवेशक आशावादी बने हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में निवेशकों की निगाहें अमेरिकी अर्थव्यवस्था के जीडीपी डेटा पर होगी, जो कि 27 मार्च को जारी किया जाएगा। इससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था के प्रदर्शन के बार में जानकारी मिलेगी। बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी, सुबह करीब 9:27 बजे सेंसेक्स 112.50 अंक या 0.14 प्रतिशत बढ़कर 78,096.88 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 12.10 अंक या 0.05 प्रतिशत बढ़कर 23,670.45 पर था। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 24 मार्च को 3,055.76 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। दूसरी ओर, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने उसी दिन 98.54 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

अन्य ख़बरें

डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी और लिकटेंस्टाइन प्रिंस एलोइस ने हैदराबाद हाउस में की मुलाकात

Newsdesk

योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading