30.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

झारसुगुड़ा में गीतांजलि एक्सप्रेस में लगी आग, 30 मिनट बाद काबू पाया गया

jharsuguda railway station news – ओडिशा में झारसुगुड़ा स्टेशन पर कल रात मुंबई-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस में आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। एस4 कोच के नीचे से धुआं निकलता देखा गया, जिसके बाद रेलवे अधिकारियों को तुरंत इसकी सूचना दी गई। अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की और करीब 30 मिनट में ही कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पा लिया गया। किसी के हताहत होने या किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। अधिकारियों ने बाद में बताया कि संभवतः ट्रेन की लंबी यात्रा से उत्पन्न अत्यधिक गर्मी के कारण धुआं निकला था। सुरक्षा जांच के बाद, ट्रेन ने हावड़ा की ओर अपनी यात्रा फिर से शुरू की।

यात्रियों को आश्वस्त किया गया कि सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया है और सामान्य परिचालन फिर से शुरू हो गया है। बता दें कि हाल ही में उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में दरभंगा से अमृतसर जा रही अंत्योदय एक्सप्रेस के पहिये में ब्रेक बैंडिंग होने से आग लग गई थी। इस घटना से यात्रियों में मची अफरा-तफरी और वे ट्रेन के रुकने पर कूदकर इधर-उधर भागने लगे थे। तुरंत रेलवे और अग्निशमन दस्ते ने आग पर काबू पा लिया था। आग पर काबू पाने के 40 मिनट बाद उसे रवाना कर दिया गया था। गौरतलब है कि इससे पहले आंध्र प्रदेश में ट्रेन हादसा हुआ था। राज्य के अनकापल्ली में एक मालगाड़ी गर्डर से टकरा गई थी। इस कारण रैक क्षतिग्रस्त हो गया था और रेल सेवा अस्थायी रूप से बाधित हो गई थी।

ज्ञात हो कि इसी साल फरवरी में उत्तर प्रदेश के बलिया से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कामायनी एक्सप्रेस में बम की सूचना मिलने के बाद बलिया सिविल पुलिस, जीआरपी और रेलवे पुलिस ने मिलकर संयुक्त रूप से ट्रेन की चेकिंग की थी। इस चेकिंग अभियान में डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई थी। हालांकि, कुछ भी संदिग्ध नहीं पाए जाने के बाद ट्रेन को तीन घंटे 55 मिनट की देरी से रवाना किया गया था।

अन्य ख़बरें

योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज

Newsdesk

गुजरात सरकार की डिजिटल सर्विस से नागरिकों की सरकारी योजनाओं तक पहुंच हुई आसान

Newsdesk

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की सफाई, एसआईआर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के फैसलों को बताया सामूहिक

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading