25.5 C
Jabalpur
September 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

बिहार: भवन निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर के घर ईडी की रेड, महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त

Patna latest News, 27 मार्च। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने भवन निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर तारिणी दास के पटना के फुलवारी शरीफ स्थित पूर्णेंदु नगर के आवास पर गुरुवार सुबह छापेमारी की। कई गाड़ियों में सवार होकर जांच टीम पूर्णेंदु नगर में स्थित तारिणी दास के घर पर पहुंची और गेट बंद कर दिया था, ताकि न कोई अंदर से बाहर जा सके और न कोई बाहर से अंदर आ सके। जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई कथित भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई है। ईडी की टीम ने उनके घर से महत्वपूर्ण दस्तावेज और संपत्ति से संबंधित कागजात जब्त किए हैं।

सूत्रों के अनुसार, यह छापेमारी सुबह 6 बजे शुरू हुई और कई घंटों तक चली। तारिणी दास पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग कर अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित की है। इस कार्रवाई से सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया। ईडी अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही इस प्रकरण में और खुलासे हो सकते हैं। प्रवर्तन निदेशालय की ओर से छापेमारी की कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

ऐसा बताया जा रहा है कि टेंडर को मैनेज करने के नाम पर विभाग में बड़ी गड़बड़ी की जा रही थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह छापेमारी संजीव हंस मामले से जुड़ी है, जिसमें कथित रूप से बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं की बात सामने आई थी। ईडी को शक है कि चीफ इंजीनियर का इस घोटाले से सीधा संबंध हो सकता है।

अन्य ख़बरें

भारत मंडपम में डीप-टेक का जलवा, पीएम मोदी संग ब्रिक्स नेताओं ने देखी भारतीय इनोवेशन इकोसिस्टम की झलक

Newsdesk

ब्रिक्स मुद्रा पर फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार पर जारी है चर्चा: विदेश मंत्रालय

Newsdesk

भाजपा नेताओं ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के गिनाए फायदे, विपक्ष को भी दिया जवाब

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading