30.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

सोनू निगम ने की लालकृष्ण आडवाणी और प्रतिभा आडवाणी से मुलाकात, सिंधी व्यंजनों का उठाया लुत्फ

मुंबई, 28 मार्च   पार्श्व गायक सोनू निगम ने हाल ही में दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) में अपने प्रदर्शन के बाद भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी से मुलाकात की। शुक्रवार को गायक ने अपने इंस्टाग्राम पर लालकृष्ण आडवाणी और प्रतिभा आडवाणी के साथ खुद का एक वीडियो शेयर किया। गायक ने बताया कि उन्हें सिंधी खाना बहुत पसंद है और प्रतिभा ने उन्हें सिंधी कढ़ी खिलाई। उन्होंने कैप्शन में एक लंबा नोट भी लिखा। सोनू ने लिखा, “प्रतिभा आडवाणी और लालकृष्ण आडवाणी जी बहुत लंबे समय से मेरे जीवन का हिस्सा रहे हैं इसीलिए मैंने अपने डीटीयू कॉन्सर्ट के बाद उनके साथ लंच करने के लिए एक और दिन रुकने का फैसला किया। चूंकि मेरी मां सिंधियों के बीच पली-बढ़ी थीं इसलिए सिंधी खाना हमारे बचपन का अहम हिस्सा रहा है। प्रतिभा इसे जानती हैं और इसीलिए उन्होंने दाल पकवान के अलावा मेरे लिए सिंधी कढ़ी भी पकाई। आडवाणी जी 97 साल के हैं और वे हमेशा की तरह खूबसूरत हैं। मेरा परिवार।” इससे पहले सोनू ने हाल ही में दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में उनके प्रदर्शन के दौरान हुई पत्थरबाजी की घटना पर स्पष्टीकरण जारी किया था। गायक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर किसी भी तरह की पत्थरबाजी की घटना से इनकार किया, हालांकि उनके प्रदर्शन के दौरान गायक पर स्मोकिंग डिवाइस और हेडगियर फेंका गया, जिसे पूकी बैंड कहा जाता है। गायक ने पूकी बैंड पहने हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा। उन्होंने लिखा, “डीटीयू में कुछ मीडिया में बताए गए पत्थर या बोतलें फेंकने जैसा कुछ नहीं हुआ। मंच पर किसी ने एक वेप फेंका जो शुभंकर की छाती पर लगा और तभी मुझे इसके बारे में बताया गया। मैंने शो रोक दिया और कॉलेज के छात्रों से अनुरोध किया और उन्हें याद दिलाया कि अगर ऐसा कुछ दोबारा हुआ तो शो को रोकना पड़ेगा।” उन्होंने कहा, “इसके बाद मंच पर केवल पूकी बैंड फेंका गया।”

अन्य ख़बरें

सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित

Newsdesk

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading