November 5, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

हिमाचल प्रदेश : कुल्लू के मणिकरण के पास भूस्खलन, पेड़ गिरने से छह लोगों की मौत, कई घायल

कुल्लू, 31 मार्च। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मणिकरण में रविवार शाम गुरुद्वारे के पास भूस्खलन हुआ और एक बड़ा पेड़ गिर गया। हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। घटना शाम करीब पांच बजे हुई। उस समय गुरुद्वारे के सामने सड़क किनारे कई लोग बैठे हुए थे।

जानकारी के अनुसार, पहाड़ी से मलबे के साथ एक विशाल पेड़ अचानक सड़क पर आ गिरा, जिसकी चपेट में कई लोग आ गए। मृतकों में सड़क किनारे खड़ा एक रेहड़ी संचालक, एक सूमो गाड़ी में सवार दो लोग और तीन पर्यटक शामिल हैं। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

कुल्लू के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) अश्वनी कुमार ने बताया कि इस हादसे में छह लोगों की जान गई है और कई अन्य घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल रही हैं।

पहाड़ी से भूस्खलन के कारण कुल्लू को मणिकरण से जोड़ने वाली सड़क जाम हो गई है और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। पुलिस ने हालात को संभालने के लिए मणिकरण से पहले ट्रैफिक रोक दिया है, ताकि स्थिति और न बिगड़े।

यह हादसा मणिकरण जैसे व्यस्त और धार्मिक स्थल पर होने के कारण स्थानीय लोगों और पर्यटकों में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और घटनास्थल से दूर रहने की अपील की है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है

अन्य ख़बरें

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: सेमीफाइनल में भारत ने साउथ कोरिया को 8-1 से रौंदा, खिताबी मुकाबले में होगी जापान से भिड़ंत

Newsdesk

आंध्र प्रदेश सीआईडी ने 15 करोड़ रुपये के अंतरराष्ट्रीय क्रिप्टोकरेंसी निवेश घोटाले का किया खुलासा, आठ आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

इंदौर में संपन्न हुई आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक, होसबाले ने दिया शताब्दी वर्ष का लेखा-जोखा

Newsdesk

Leave a Comment