23.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

गरीब मुस्लिमों के लिए कल्याणकारी है वक्फ संशोधन बिल : मोहसिन रजा

Lucknow news today, 03 अप्रैल। ‘वक्फ संशोधन बिल’ बुधवार को लोकसभा में पेश हुआ। भाजपा, कांग्रेस समेत तमाम पार्टियों ने इसको लेकर व्हिप जारी किया। भाजपा सरकार समेत देश के कई संगठन और आयोग बिल का समर्थन कर रहे हैं। भाजपा नेता मोहसिन रजा ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए बिल को मुस्लिमों के लिए कल्याणकारी बताया।



भाजपा नेता मोहसिन रजा ने वक्फ संशोधन बिल की तारीफ करते हुए कहा, “बिल का विरोध करने वाले वो लोग हैं, जिन्होंने गरीब, दबे-कुचले मुसलमानों के हक को छिना था। मोदी सरकार ने लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल को पेश किया है, जल्द ही यह पास होगा। यह ऐतिहासिक दिन मुस्लिमों के कल्याण दिवस के रूप में पहचाना जाएगा। मोदी सरकार तीन तलाक, धारा 370 और अब वक्फ संशोधन बिल जैसे ऐतिहासिक निर्णय ले रही है, जो देशहित और जनहित के लिए जरूरी है।”

देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने 2013 के संशोधन में वक्फ को अपार शक्ति देकर बोर्ड में अपने लोग बिठाए थे, उन लोगों ने अपने लोगों को वक्फ की संपत्तियां बांट दी और गरीबों से छीन लिया था। वक्फ की संपत्ति से गरीब मुसलमान वंचित हुआ। वही लोग बिल का विरोध कर रहे हैं और काली पट्टी बांधकर घूम रहे हैं। लेकिन, इसका कोई असर नहीं होगा। यह बिल जल्द ही पास होगा और गरीब वर्ग के लोग इससे लाभान्वित होंगे। गरीब मुसलमान बिल का स्वागत कर रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “कई मुस्लिम धर्मगुरुओम और नेताओं ने वक्फ की संपत्तियों पर अवैध कब्जा किया हुआ है। विपक्ष बिल का विरोध करके उन लोगों को बचाना चाह रहा है। पीएम मोदी जो काम करते हैं, उसमें जनहित और राष्ट्रहित शामिल होता है।”

बता दें कि केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पेश किया। बिल को सदन में पेश करते ही विपक्षी दलों ने विरोध शुरू कर दिया। कांग्रेस ने बिल के खिलाफ अपनी आपत्ति जताते हुए आरोप लगाया कि उन्हें बिल की प्रति देर से प्राप्त हुई, जिसके कारण उन्हें समीक्षा के लिए पर्याप्त समय नहीं मिला।

अन्य ख़बरें

गुजरात सरकार की डिजिटल सर्विस से नागरिकों की सरकारी योजनाओं तक पहुंच हुई आसान

Newsdesk

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की सफाई, एसआईआर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के फैसलों को बताया सामूहिक

Newsdesk

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर मतगणना जारी, 150 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading