30.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

महिला ने प्रेमी को पत्थर से कूचकर मार डाला, 27 दिन बाद जंगल से मिला शव, कबूला जुर्म

लातेहार, 3 अप्रैल। झारखंड के लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र में पम्मी कुमारी नामक एक महिला ने अपने प्रेमी मिट्ठू नगेशिया की हत्या पत्थर से कूचकर कर डाली और इसके बाद एक दोस्त की मदद से उसके शव को जंगल में फेंक दिया। वारदात के 27 दिन के बाद पुलिस ने मामले का खुलासा किया है। महुआडांड थाना क्षेत्र के तिसिया जंगल से बुधवार की शाम युवक का शव बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर पम्मी कुमारी से पूछताछ की तो उसने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। शव को ठिकाने लगाने में सहयोग करने वाले उसके दोस्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। आरोपी महिला ने पुलिस को बताया है कि मिट्ठू नगेशिया शराब के नशे में उसके घर पहुंचकर उसके साथ मारपीट कर रहा था। परेशान होकर उसने बचाव में उसके सिर पर पत्थर दे मारा था, जिससे उसकी मौत हो गई थी।

बताया गया कि मिट्ठू नगेशिया 6 मार्च से अपने घर से लापता था। उसके परिजनों ने 13 मार्च को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। इस बीच उसकी तलाश जारी रही, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 30 मार्च को गांव के पास तिसिया जंगल गए कुछ लोगों ने किसी व्यक्ति के सिर से उखड़े बाल देखे तो किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए महुआडांड़ थाने की पुलिस को इसकी जानकारी दी। इस पर थाना प्रभारी इंद्रदेव राजभर ने पुलिस बल के साथ तिसिया के जंगल में खाक छानी तो एक जगह पत्तों से ढंका शव बरामद किया गया। यह शव मिट्ठू नगेशिया का ही था।

परिजनों एवं ग्रामीणों ने युवक के गांव की ही पम्मी कुमारी के साथ प्रेम प्रसंग की जानकारी दी तो पुलिस की टीम ने उसके घर पहुंचकर पूछताछ की। उसने हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया है कि 6 मार्च को वह घर पर अकेली थी। इस दौरान मिट्ठू नगेशिया नशे की हालत में उसके घर पहुंचा और उसके साथ मारपीट करने लगा। परेशान होकर उसने पत्थर से उसके सिर पर कई बार वार किए। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद एक अन्य युवक के सहयोग से बाइक से उसके शव को पास के जंगल में फेंक दिया और उसे सूखे पत्तों से ढंक दिया था।

अन्य ख़बरें

गुजरात सरकार की डिजिटल सर्विस से नागरिकों की सरकारी योजनाओं तक पहुंच हुई आसान

Newsdesk

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की सफाई, एसआईआर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के फैसलों को बताया सामूहिक

Newsdesk

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर मतगणना जारी, 150 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading