September 14, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

कानपुर – भाजपा महिला नेता की गलत इंजेक्शन लगाने से मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

kanpur news : शहर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव सुनीता शुक्ला की मौत पर हंगामा खड़ा हो गया है। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण उनकी मौत हुई और जब उन्होंने इस पर सवाल उठाए, तो उनके साथ मारपीट भी की गई।

इलाज के दौरान बिगड़ी हालत

जानकारी के अनुसार, कल्याणपुर निवासी सुनीता शुक्ला के पैर में दर्द और नसों में सूजन की शिकायत थी। बुधवार शाम को उन्हें आवास विकास तीन स्थित अर्शिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। परिजनों का आरोप है कि बिना किसी विशेषज्ञ डॉक्टर की मौजूदगी के ही अस्पताल स्टाफ ने उनका इलाज शुरू कर दिया। इस दौरान उन्हें एक इंजेक्शन लगाया गया, जिसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया।

परिजनों का आरोप और हंगामा

मौत की खबर मिलते ही परिवार ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान अस्पताल प्रशासन और मृतका की बेटियों के बीच तीखी बहस हुई, जो मारपीट में बदल गई। मृतका की बेटियों, रिचा और तृप्ति, ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने डॉक्टरों से पूछा कि उनकी मां को कौन सा इंजेक्शन दिया गया, तो अस्पताल कर्मियों ने उनके साथ मारपीट की और अभद्र व्यवहार किया।

मामले में प्रशासन की प्रतिक्रिया

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और भाजपा विधायक नीलिमा कटियार पहुंचीं। पुलिस ने परिजनों को शांत कराने का प्रयास किया और मामले की जांच का आश्वासन दिया। कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतका के परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों की रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को भेजी गई है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बरें

ट्रैक्टर ट्रायल के बहाने वाहन ले गया मिस्त्री, बैटरी-ऑयल और 35 लीटर डीजल गायब; पाटन थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

आवास फाइनेंस कराने के नाम पर 60 हजार रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, विजयनगर थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

WhatsApp पर आया लिंक खोला, शिक्षक के बैंक खाते से 64 हजार रुपये गायब, ग्वारीघाट थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading