35.4 C
Jabalpur
June 11, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

पीएम मोदी शुक्रवार को करेंगे श्रीलंका यात्रा, द्विपक्षीय संबंध होंगे मजबूत

नई दिल्ली, 4 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार, 4 अप्रैल को श्रीलंका की आधिकारिक यात्रा पर रवाना होंगे। यह यात्रा तीन दिन की होगी और 6 अप्रैल को समाप्त होगी। इस दौरे पर वह द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

पिछले वर्ष दिसंबर में श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके भारत आए थे, जहां दोनों नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई थी। अब इस यात्रा के दौरान दोनों नेता साझा भविष्य के लिए आपसी संबंधों की समीक्षा करेंगे और आगे की योजना तैयार करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार शाम आठ बजे कोलंबो पहुंचेंगे। वह कोलंबो के ताज समुद्र होटल में रुकेंगे, जहां उनकी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। होटल को विशेष रूप से सजाया गया है और प्रधानमंत्री की मेजबानी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

पीएम मोदी 5 अप्रैल को श्रीलंका के ऐतिहासिक स्वतंत्रता स्मारक हॉल का दौरा करेंगे। यह स्मारक श्रीलंका को 4 फरवरी 1948 को ब्रिटिश शासन से मिली स्वतंत्रता की याद में बनाया गया था। यह कोलंबो के सिनामन गार्डन स्थित स्वतंत्रता स्क्वायर में स्थित है और इसमें स्वतंत्रता स्मारक संग्रहालय भी शामिल है।

श्रीलंका में इंडियन पीस कीपिंग फोर्स मेमोरियल की 32 महीने की तैनाती के दौरान 1,165 भारतीय सैनिकों ने अपने प्राण न्योछावर किए थे। इसके अलावा, इस संघर्ष में 5,000 से अधिक श्रीलंकाई नागरिकों की भी मृत्यु हुई थी।

श्रीलंका में प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा को लेकर स्थानीय लोग काफी उत्साहित हैं। कोलंबो के निवासी रोहित रंजीत ने कहा, “यह भारत और श्रीलंका के बीच एक अच्छा कूटनीतिक कार्यक्रम है। दोनों देशों के बीच व्यापार, अर्थव्यवस्था और विकास को लेकर अच्छी साझेदारी बनेगी। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों ही मजबूत नेतृत्वकर्ता हैं और यह यात्रा द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेगी।”

वहीं, स्थानीय मछुआरे रवि ने प्रधानमंत्री मोदी के बारे में कहा, “वह बहुत अच्छे इंसान हैं, बहुत भद्र व्यक्ति हैं। श्रीलंका के लोग नरेंद्र मोदी को बहुत पसंद करते हैं।

अन्य ख़बरें

ग्रीस के एथेंस में शास्त्रीय अध्ययन की दूसरी विश्व कांग्रेस का उद्घाटन

Newsdesk

मई 2026 में चीन की सीपीआई में 1.2 प्रतिशत की वृद्धि

Newsdesk

असम सरकार की बड़ी पहल, चाय बागान छात्रों के लिए मुफ्त परिवहन सेवा शुरू

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading