27.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – धार्मिक पर्वों को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में निगरानी तेज

Jabalpur latest News today। इस सप्ताह जबलपुर जिले के लिए कानून व्यवस्था की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाला है। चैत्र नवरात्र की समाप्ति के साथ श्रीरामनवमीं बीतते ही धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला शुरू हो गई है। जवारा जुलूस, महावीर जयंती और हनुमान जन्मोत्सव जैसे पावन पर्वों को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

जवारा जुलूस से होगी शुरुआत

शहर के प्रसिद्ध मां श्री बड़ी खेरमाई मंदिर भानतलैया से जवारा जुलूस 9 अप्रैल की शाम 7 बजे प्रारंभ होगा, जो परंपरागत मार्गों से होकर हनुमानताल थाने के सामने घाट पर विसर्जित किया जाएगा। इसके अगले दिन 10 अप्रैल को मां श्री बूढ़ी खेरमाई का जवारा जुलूस गोहलपुर क्षेत्र से निकलेगा। शहर के अन्य देवी मंदिरों से भी लगातार जुलूस निकलेंगे और घाटों पर विसर्जन होगा।

शांति के लिए तैनात बल, सतर्क पुलिस

इन आयोजनों में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटेगी। साधु-संतों की उपस्थिति, धार्मिक ध्वज, बैंड-डीजे, नारे और जयघोष के बीच कोई अप्रिय स्थिति न बने, इसके लिए पुलिस बल हर कदम पर मुस्तैद है। सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी, राजस्व विभाग के अधिकारी, खुफिया तंत्र सभी मिलकर स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।

महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा

10 अप्रैल को जैन समाज के द्वारा भगवान श्री महावीर स्वामी की जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर सुबह से ही जैन मंदिरों से शोभायात्राएं निकलेंगी, जो नन्हे जैन मंदिर, हनुमानताल तक जाएंगी। चूंकि मुनि श्री समयसागरजी महाराज इन दिनों जबलपुर प्रवास पर हैं, इसलिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी तय मानी जा रही है।

हनुमान जन्मोत्सव को लेकर भी तैयारी

सप्ताह के अंत में श्री हनुमान जन्मोत्सव को लेकर भी विशेष तैयारियां की गई हैं। प्रशासन सभी आयोजनों की टाइमिंग और रूट को लेकर रणनीति बना रहा है। फ्लैग मार्च, गश्त और पब्लिक इंटरैक्शन के जरिए आमजन को सुरक्षा और शांति का भरोसा दिलाया जा रहा है।

शांति और सौहार्द बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी

कलेक्टर दीपक सक्सेना और एसपी सम्पत उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इस धार्मिक समागम को शांति और सौहार्द के साथ संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश में 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले

Newsdesk

सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़ 1 नवंबर को, जुटेंगे 1000 धावक

Newsdesk

नगर निगम की जनसुनवाई में 38 आवेदन प्राप्त, समस्याओं के निराकरण के निर्देश

Newsdesk

Leave a Comment