September 2, 2026
सी टाइम्स
खेल

फीफा क्लब विश्व कप : टाइगर्स को हराकर बायर्न म्यूनिख बना चैम्पियन

दोहा, 12 फरवरी | जर्मनी के फुटबॉल क्लब बायर्न म्यूनिख ने मेक्सिको की टीम टाइगर्स यूएएनएल को 1-0 से हराकर फीफा क्लब विश्व कप का खिताब जीत लिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, बायर्न म्यूनिख का बुंदेसलीगा-जर्मन कप, चैंपियन्स लीग और जर्मन तथा यूरोपियन सुपर कप 2020 का खिताब जीतने के बाद एक साल के अंदर यह छठा बड़ा खिताब है।

बायर्न की ओर से बेंजामिन पवार्ड ने 59वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। बायर्न की टीम ने यह बढ़त मुकाबले के अंतिम मिनट तक बरकरार रखी और मैच जीत लिया।

यह लगातार आठवां साल है जब किसी यूरोपियन टीम ने इस टूर्नामेंट का खिताब जीता है।

मैच से ठीक पहले बायर्न के खिलाड़ी थॉमस मुलर कोरोना पॉजिटिव पाए गए और उन्हें अइसोलेशन में रखा गया। कोरोना संक्रमित होने के कारण मुलर इस मुकाबले से बाहर रहे।

इससे पहले अल एहली ने पाल्मेरास को गोलरहित ड्रॉ होने के बाद पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।

अन्य ख़बरें

नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप: नील समराज ने 100 मीटर दौड़ में यूथ नेशनल और मीट रिकॉर्ड बनाया

Newsdesk

 यूएस ओपन: स्वियाटेक, अनिसिमोवा, मुचोवा दूसरे राउंड में पहुंचीं

Newsdesk

यूएस ओपन के पहले राउंड से जोकोविच का बाहर होना बड़ा सरप्राइज: कार्लोस अल्काराज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading