27.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – कलेक्टर ने नरवाई प्रबंधन जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

Jabalpur latest news today। कलेक्टर दीपक सक्सेना ने आज कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा तैयार किये गये नरवाई प्रबंधन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रथ चलाने का मुख्य उद्देश्य जिले में नरवाई जलाने की घटनाओं को रोकने,पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने,खेतों की उपजाऊ मिट्टी बनाये रखने व जनधन हानि को रोकने का प्रयास है। इस रथ के माध्यम से जिले के संपूर्ण विकासखंडों के गांव-गांव में जाकर नरवाई जलाने से होने वाले नुकसान जैसे-पर्यावरण दूषित होना, मित्रकीटों का नष्ट हो जाना, जन-धन की हानि होना, आदि के बारे में लोगों को जागरूक करना है। जिससे नरवाई जलाने की घटनाओं में कमी आये।
नरवाई प्रबंधन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाने के अवसर पर संभागीय कृषि यंत्री व्ही के. सोनवानी, उपसंचालक कृषि एस. के.निगम, सहायक कृषि यंत्री एन.एल. मेहरा, सहायक कृषि यंत्री कृति पांडेय, सहायक संचालक रवि आम्रवंशी, श्रीमति कीर्ति वर्मा की उपस्थित रहे तथा जिले के कृषक भाईयों से नरवाई न जलाने की अपील की गई है।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश में 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले

Newsdesk

सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़ 1 नवंबर को, जुटेंगे 1000 धावक

Newsdesk

नगर निगम की जनसुनवाई में 38 आवेदन प्राप्त, समस्याओं के निराकरण के निर्देश

Newsdesk

Leave a Comment