November 5, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सूरत : हैपी एक्सलेंसिया सोसाइटी में भीषण आग, कोई बड़ा नुकसान नहीं

सूरत, 11 अप्रैल। गुजरात के सूरत शहर के वेसु इलाके में शुक्रवार सुबह हैपी एक्सलेंसिया सोसाइटी की एक इमारत में भीषण आग लग गई। आग सुबह 8 बजे आठवीं मंजिल पर शुरू हुई और तेजी से ऊपर की तीन मंजिलों तक फैल गई। यह इमारत गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी के घर के पास एक परिसर में है। आग की सूचना मिलते ही हर्ष संघवी तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्यों की निगरानी की। फायर ब्रिगेड की टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया और 50 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

हर्ष संघवी ने बताया कि आग आठवीं मंजिल से शुरू होकर ऊपरी मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड ने तुरंत मोर्चा संभाला और 50 से अधिक लोगों को इमारत से बाहर निकाला। इसके अलावा, 18 लोग उस फ्लैट के सामने वाले फ्लैट में सो रहे थे, जहां आग लगी थी। छत पर फंसे कुछ लोगों को भी सुरक्षित बचा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई और न ही कोई बड़ा नुकसान हुआ। उन्होंने फायर ब्रिगेड की तारीफ करते हुए कहा, “हमारी टीम ने हनुमान की तरह काम किया। उन्होंने आग से जंग लड़कर लोगों की जान बचाई।” उन्होंने बताया कि वह सुबह टहल रहे थे, तभी उन्हें आग की खबर मिली।

इसके बाद वह तुरंत मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड के साथ मिलकर स्थिति को देखा। आग पर अब काबू पा लिया गया है। कूलिंग का काम जारी है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है। इसकी जांच शुरू कर दी गई है। हैपी एक्सलेंसिया सोसाइटी सूरत के प्रमुख इलाके में स्थित है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में कई फ्लैटों तक पहुंच गई। गनीमत रही कि जिस फ्लैट में आग लगी, वह खाली था। फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड और हर्ष संघवी के प्रयासों की सराहना की। हालांकि, इस घटना ने बहुमंजिला इमारतों में अग्नि सुरक्षा के महत्व को फिर से उजागर किया है। प्रशासन ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए और सख्त कदम उठाने का भरोसा दिलाया है।

अन्य ख़बरें

ट्विशा शर्मा मौत मामला: हाईकोर्ट से गिरिबाला सिंह को बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

Newsdesk

तहसील न्यायालयों में अनधिकृत पैरवी पर रोक लगाने की मांग, लॉयर्स फोरम ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Newsdesk

जिले में संचालित गौशालाओं का अनुदान प्रतिमाह भुगतान कराना सुनिश्चित करें उपसंचालक पशु चिकित्सा- कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल

Newsdesk

Leave a Comment