23.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
खेल

किस खिलाडी की जगह लेंगे 17 वर्षीय आयुष म्हात्रे

chennai super kings players, 15 अप्रैल। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने मुंबई के 17-वर्षीय सलामी बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को अपने चोटिल कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की जगह टीम में शामिल किया है। उन्हें उनके बेस प्राइस 30 लाख रूपये के बराबर राशि मिलेगी। म्हात्रे ने अभी तक टी20 क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है, लेकिन उनके नाम दो प्रथम श्रेणी और दो लिस्ट ए शतक हैं। वह ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी कर सकते हैं और उनके नाम चार लिस्ट ए पारियों में सात विकेट भी हैं।

सीएसके के गेंदबाजी सलाहकार एरिक सिमंस ने बताया, “वह चेन्नई में ट्रायल के लिए आए थे और नेट्स में हमारे साथ जुड़े थे। इन युवा खिलाड़ियों को खेलते देखना एक सुखद एहसास है। वे निडर होकर क्रिकेट खेलते हैं। सीएसके भी कुछ इसी तरह की क्रिकेट खेलती है और हम खिलाड़ियों को खुलकर और आक्रामकता से खेलने की आजादी देते हैं। उनका नेट्स अच्छा गया था और वहां उपस्थित हमारे स्टाफ के लोग उनसे बहुत प्रभावित हुए थे। उनको दल में शामिल करके हम बहुत उत्साहित हैं।”

एशिया कप 2024 के दौरान म्हात्रे ने इंडिया अंडर-19 टीम में भी जगह बनाई थी। इसके बाद ईरानी कप के लिए वह मुंबई की सीनियर टीम में चुने गए। तबसे वह प्रथम श्रेणी और लिस्ट ए मैचों में मुंबई के नियमित सदस्य हैं। चोट के कारण ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर एडम जम्पा भी आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने उनकी जगह कर्नाटक के युवा बल्लेबाज आर स्मरण (21) को 30 लाख रूपये में शामिल किया है।

स्मरण ने 2024-25 विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान सात पारियों में 100 से ऊपर के स्ट्राइक रेट और 72 की औसत से सात पारियों में 433 रन बनाए थे, जिसमें फाइनल में खेली गई 101 रनों की मैच-जिताऊ पारी शामिल थी। उन्होंने अभी तक छह टी20 मैचों में 170 के स्ट्राइक रेट से 170 रन बनाए हैं। उन्होंने हाल ही में मुंबई में डीवाई पाटिल टूर्नामेंट भी खेला था।

अन्य ख़बरें

नेशनल जूनियर मीट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, चार रिकॉर्ड ध्वस्त

Newsdesk

जादरान-रहमत की शानदार पारी, राशिद ने झटके 3 विकेट, अफगानिस्तान ने ट्राई सीरीज के फाइनल में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया

Newsdesk

एक ही मैच में बने 859 रन, श्रीलंका ने वनडे इतिहास का दूसरा बड़ा लक्ष्य हासिल किया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading