30.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

गुरुग्राम निजी अस्पताल में एयर होस्टेस से वेंटिलेटर पर यौन शोषण का आरोप

एक एयर होस्टेस ने आरोप लगाया है कि 6 अप्रैल को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रहते हुए उसके साथ यौन शोषण किया गया। पुलिस ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह मामला 13 अप्रैल को तब सामने आया जब महिला ने अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अपने पति को घटना के बारे में बताया और उसके पति ने पुलिस को सूचना दी।

46 वर्षीय महिला की शिकायत पर सदर थाना, गुरुग्राम में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच कर रही है।

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि वह एक कंपनी की ओर से ट्रेनिंग के लिए गुरुग्राम आई थी और एक होटल में ठहरी हुई थी। इसी दौरान एक डूबने की घटना के चलते उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसके बाद 5 अप्रैल को उसके पति ने उसे इलाज के लिए एक अन्य अस्पताल में भर्ती कराया। महिला को 13 अप्रैल को छुट्टी दे दी गई।

महिला ने अपनी शिकायत में कहा, “6 अप्रैल को इलाज के दौरान जब मैं वेंटिलेटर पर थी, उस समय अस्पताल के कुछ कर्मचारियों ने मेरे साथ यौन शोषण किया। उस वक्त मैं वेंटिलेटर पर थी, बोल नहीं पा रही थी और बहुत डरी हुई थी। मैं बेहोश भी थी और उस समय वहां दो नर्सें भी मौजूद थीं।”

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद महिला ने अपने पति को यौन शोषण के बारे में बताया। इसके बाद उसके पति ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी और एक कानूनी सलाहकार की मौजूदगी में पुलिस से शिकायत की।

गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने कहा, “पीड़िता की शिकायत के बाद सदर थाना में मामला दर्ज किया गया। पुलिस की एक टीम अस्पताल पहुंची, जहां ड्यूटी चार्ट की जांच की गई और आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है और आरोपी का बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किया गया है। पुलिस टीम जल्द ही आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी करेगी।”

अस्पताल प्रशासन ने इस मामले में कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। अस्पताल के सुरक्षा कर्मचारियों से संपर्क करने पर उन्होंने भी घटना की जानकारी होने से इनकार किया।

अन्य ख़बरें

गुजरात सरकार की डिजिटल सर्विस से नागरिकों की सरकारी योजनाओं तक पहुंच हुई आसान

Newsdesk

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर मतगणना जारी, 150 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

Newsdesk

, उल्लास और भक्ति के साथ मनाया शरदोत्सव, डांडिया-गरबा में झूमे भक्तजनश्रद्धा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading